मुख्य समाचार

सेब पर आयात शुल्क पर झूठ बोल रही प्रियंका वाड्रा : बिंदल

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि प्रियंका वाड्रा का हिमाचल आगमन पर अभिनंदन। उन्होंने कहा कि चिंता का विषय यह है कि 2022 के चुनाव में जब प्रियंका वाड्रा हिमाचल आई थी, तो लगातार उन्होंने हिमाचल की 22 लाख बहनों को 1500 रु प्रति माह देने की गारंटी दी थी और कहा था कि 18 से 60 वर्ष की सभी बहनों को पहले कैबिनेट में यह तोहफा और सम्मान दिया जाएगा। ऐसा कुछ हुआ नहीं और आज प्रियंका वाड्रा एवं कांग्रेस के नेताओं पर बहनों के प्रति 13,500 का कर्ज चढ़ गया है।

पहली कैबिनेट में तो आपने 5 लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी देने का वादा भी किया था, पर अनेकों कैबिनेट हो गई और यह वादा पूरा नहीं हुआ। आज आप हिमाचल आए हैं और हिमाचल का युवा और बहने आपके उत्तर के इंतजार में बैठे है। आपने उस समय चुनाव को प्रभावित करने के लिए असत्य और झूठ बोला जो आज भी पूरा नहीं हो पाया। बिंदल ने प्रियंका गांधी को सेब पर आयात शुल्क घटाने के बयान पर आड़े हाथ लेते हुए कहा की एक बार फिर पिछले कल हिमाचल के बागवानों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम प्रियंका वाड्रा ने किया। सेब पर आयात शुल्क में 35% की कटौती हुई ऐसा उन्होंने कहा और उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह कह दिया कि आयात शुल्क को घटकर 15% कर दिया गया है।

परंतु हिमाचल प्रदेश का जनमानस जो उनकी बात को सत्य मानता आया है, आज उनसे कांग्रेस नेताओ ने एक और असत्य बोल दिया है। जिस शुल्क की बात यह कर रहे हैं हम जानना चाहते हैं उसकी नोटिफिकेशन कहां है, 35% की कटौती हुई इसका किसी को मालूम नहीं, 50% से यह शुल्क घटकर 15% हो गया इसका मालूम नही। हम केवल यह कहना चाहते हैं कि आयात शुल्क की बात करके यह केवल मात्र हिमाचल प्रदेश में एक भय का वातावरण खड़ा करना चाहते हैं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता जो भी कहे सत्य कहे और सत्य से परे कुछ न कहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नाहन की लीला सैनी की प्राथमिक सदस्यता निलंबित, भाजपा ने अनुशासनहीनता पर लिया कड़ा संज्ञान

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ),  भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायतीराज एवं…

2 hours ago

यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ), यूरोकिड्स प्रीस्कूल चक्कर में मदर्स डे बड़े उत्साह और…

4 hours ago

नाहन के कार्यवाहक बीडीओ परमजीत ठाकुर के  तबादले की भाजपा ने उठाई  मांग, राज्य चुनाव आयोग को सौंपा शिकायत पत्र

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता), भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश ने पंचायत चुनावों की निष्पक्षता…

5 hours ago

दारचा-शिंकुला मार्ग सभी प्रकार के वाहनों के लिए खुला, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

केलांग (रंजीत लाहौली संवाददाता), लाहौल-स्पीति जिला प्रशासन ने दारचा-शिंकुला मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों…

9 hours ago

केलांग में धूमधाम से मनाया गया जिला स्तरीय रेड क्रॉस दिवस, 39 लोगों ने किया रक्तदान

केलांग (रंजीत लाहौली,संवाददाता ), लाहौल-स्पीति के जिला मुख्यालय केलांग स्थित पुराने सर्किट हाउस में गुरुवार…

9 hours ago