राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
पच्छाद विधानसभा का एक प्रतिनिधिमंडल पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जी आर मुसाफिर के नेतृत्व में प्रदेश के मुख्यमंत्री से सचिवालय में मिला | इस अवसर पर पच्छाद के जाने माने विद्वान देवेंद्र शास्त्री की पुस्तक का विमोचन मुख्यमंत्री ने किया | मुख्यमंत्री ने पच्छाद की राजनीति पर चर्चा की जिसमे कुछ अच्छे संकेत भी दिए। प्रतिनिधिमंडल ने जहाँ पच्छाद में विभिन्न विभागों में रिक्त पदो को भरने की मांग की, इसके साथ नारग कॉलेज को पुनः खोलने का आहवान भी किया जिसे भाजपा सरकार ने बंद किया है। मुख्यमंत्री ने सभी मांगो को सुना और उस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने के लिए कहा। इस प्रतिनिधिमंडल में देवेंद्र शास्त्री, बेलीराम शर्मा, लाजवंती देवी, राजकुमार, किशन सिंह, पुर्ण ठाकुर, दिनेश तोमर, निशेष तोमर, नीरज पंवार, राजीव, अंजना, प्रियवधा सहित कई लोग शामिल रहे |
सोलन ( नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), जिला पुलिस की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) टीम…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…
ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…
रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…
ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…