एम.एम.डैनियल/चंबा- जिला चंबा सिढ़कुंड-माणी मार्ग पर टरीरू मोड़ नामक स्थल समीप बलैरो वाहन एचपी10-बी 8051 के दुर्घटनाग्रस्त में उसमें वाहन में सवार कुल 11 लोगों में से दो महिलाओं, एक बच्चे की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि वाहन में अन्य 7 लोग गंभीर व आंशिक रूप से घायल हो गए। दुर्घटना घटित होते ही आस-पास के ग्रामीणों तुरंत राहत एवं बचाव कार्य आरंभ करते हुए मामले की सूचना पुलिस थाना सदर सहित 108 रोगी वाहन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस व स्वास्थ्य दल मौके की ओर रवाना हो गए। वहीं सदर विधायक नीरज नैय्यर भी सूचना मिलते ही पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा घायलों का कुशलक्षेम लेने पहुंचे व घायलों को हर संभव सहायता मुहैया करवाने का अश्वासन दिया।
जानकारी अनुसार चंबा से लगभग 45 किलोमीटर दूर सिढ़कुंड पंचायत के दुआट महादेव मंदिर में बच्चे का मुंडन संस्कार कर एक ही परिवार के सदस्य वापस राजपुरा गांव घर लौट रहे थे। लेकिन जब बलैरो वाहन सिढ़कुंड-माणी मार्ग पर टरीरू नामक स्थान पर चालक अचानक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क के साथ लगती खाई में जा गिरी। जिसमें दो महिलाओं व एक बच्चे की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि तत्काल वाहन में सवार अन्य सवार 7 महिलाओं व बच्चों को गंभीर व आंशिक चोटें आई। जिन्हें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा राहत बचाव कार्य करते हुए घायलों को तुरंत निजी व रोगी वाहनों के माध्यम से पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा पहुंचाया गया। जहां घायलों का उपचार चल रहा है। जिसमें ममता पत्नि यशपाल उम्र 24 वर्ष गांव राजपुरा की गंभीर हालत होने के चलते चिकित्सकों द्वारा आगामी उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय कांगड़ा रेफर किया गया है।
घायलों की सूची
मृतकों की सूची
इस सदर्भ में डीएसपी पुलिस हेडक्वार्टर जितेंद्र चौधरी ने बताया कि पुलिस थाना सदर में बलैरो वाहन दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन आरंभ कर दी है। जबकि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के शव पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा शवगृह में रखे गए है। जहां शुक्रवार सुबह उनका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले किए जाएंगे।
वहीं एसडीएम चंबा अरूण शर्मा ने बताया कि दुर्घटना में मारे गए मृतकों के परिवारों को जिला प्रशासन चंबा की ओर से फौरी राहत के रूप में 25-25 हजार व 7 घायलों को 5-5 हजार रूपए फौरी राहत रूप में प्रदान किए गए है।
उधर सदर विधायक नीरज नैय्यर ने बताया कि यह बेहद दुखद दुर्घटना घटित हुई जिसमें एक ही परिवार के सदस्यों की मृत्यु हो गई। जबकि 7 महिलाएं व बच्चे घायल हो गए। जिनके उपचार के व अन्य सहायता के मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को आदेश जारी कर दिए है। वहीं जिला प्रशासन की ओर फौरी राहत के रूप में मृतकों व घायलों को मुआवजा राशि जारी कर दी है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…