राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),
पशु औषधालय शरगांव के अधीनस्थ ग्राम राणाघाट में पशुपालन विभाग के द्वारा बावलापन अभियान के अंतर्गत एक शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें की कुत्तों को पागलपन से बचाव हेतु टीकाकरण किया गया तथा पशु जन्य रोगों की जानकारी व बचाव संबंधी जानकारी दी गई | शिविर में ग्राम पंचायत राणाघाट के प्रधान एवं उप प्रधान तथा वार्ड पंचों सहित करीब 35 पशुपालकों ने भाग लिया |
शिविर में उपस्थित डॉक्टर सतनाम सिंह वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी राजगढ़ ने पशुपालकों को वायरस से होने वाली बीमारियों तथा उनके उपचार एवं बचाव के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा पशुओं में विभिन्न बीमारियों तथा उनके उपचार के बारे में जानकारी दी | इसके अतिरिक्त डॉक्टर अंकिता शर्मा पशु चिकित्सा अधिकारी प्रभारी केंद्रीय पशु औषधालय शिलांजी ने पशुपालकों को विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी |
शिविर में पशुपालकों द्वारा लाई गए सभी कुत्तों को पागलपन से बचाव हेतु निशुल्क टीकाकरण किया गया | शिविर में उपस्थित नंदलाल पशु औषधि संयोजक प्रभारी पशु औषधालय सरगांव एवं यशपाल पशुपालन परिचारक सरगांव ने ग्राम पंचायत राणाघाट के प्रधान एवं पूरी टीम का सहयोग के लिए धन्यवाद किया तथा पशुपालकों को बहुमूल्य जानकारी देने के लिए विभाग के अधिकारियों का आभार एवं धन्यवाद किया |
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…