Categories: Uncategorized

प्रगति आईटीआई में मनाया गया शिक्षक दिवस

विकल्प सिंह ठाकुर (राजगढ़)

प्रगति आईटीआई राजगढ़ में मंगलवार को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भूतपूर्व प्रधानाचार्य प्रकृति प्रेमी समाज सेवक डॉ. कोमल कुमार कोहली जी ने छात्र-छात्राओं को भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति व दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन द्वारा देश और समाज के विकास के लिए किए गए योगदान से अवगत करवाया और उन्होंने छात्र-छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ते रहने का मार्गदर्शन कराया तथा उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को शुभकामनाएं दी । आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने भी नृत्य ,कविताएं और शेरो शायरी करके शिक्षकों के सम्मान में अपने विचार प्रकट किये । इस अवसर पर प्रगति आईटीआई के प्रधानाचार्य अजय कुमार सहित अन्य शिक्षक वर्ग आशीष कुमार , प्रीतिका, दीक्षा, राजकुमार आदि ने भी बच्चों को शुभकामनाएं दी। इस कार्यक्रम के अंत में आशीष कुमार ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए अपने जीवन को सफल बनाने की प्रेरणा दी और छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य बनाने की शुभकामनाएं दी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

ठियोग के बालग में जुए के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 23 लोग रंगे हाथों गिरफ्तार

ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…

2 hours ago

दिवाली पर हिमाचल पुलिस की 112 सेवा का रिकॉर्ड, एक दिन में संभालीं 586 आपात घटनाएं; 187 जगह लगी आग

ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…

23 hours ago

पटाखे जलाने को लेकर खूनी संघर्ष, थार से कुचलकर पति-पत्नी की हत्या; दिवाली की खुशियां मातम में बदलीं

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…

1 day ago

पच्छाद में दर्दनाक हादसा: गौशाला में आग से जिंदा जले 11 पशु, 500 घास के पूले भी राख

ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…

1 day ago

बद्दी में जुए के अड्डे पर पुलिस की बड़ी रेड, 10 जुआरी रंगे हाथों गिरफ्तार; मौके से 9.18 लाख रुपये बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में जुआ और सट्टे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला…

2 days ago