शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
जिला शिमला में चिट्टे का व्यापार और चिट्टे की नशाखोरी लगातार बढ़ती जा रही है| युवा लगातार नशे को बेचने और करने वालो के खिलाफ कार्यवाही कर रहे है, लेकिन फिर भी चिट्टे जैसा भयानक नशा रुकने का नाम नही ले रहा है | वहीं समाज भी इसको पनपने में सहयोग कर रहा है | डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले कल पीएस देहा के अधिकार क्षेत्र नैना बैरियर (बलग के पास) पर नियमित नाकाबंदी और चेकिंग के दौरान, पिकअप नंबर एचपी 30–2798 की गहन जांच के बाद, आरोपी से 1.18 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। आरोपी की पहचान ध्रमपाल पुत्र स्वर्गीय जय गोपाल गांव घलेरा पो.ओ चनायर तहसील कोटखाई जिला शिमला उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई है | आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…