मुख्य समाचार

जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन अब 25 अगस्त तक

मंडी, 19 अगस्त: जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में वर्ष सत्र 2024-25 में प्रवेश के लिए अब 25 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । यह जानकारी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह के प्राचार्य एस.डी. शर्मा ने दी । उन्होंने बताया कि पहले आवेदन 17 अगस्त तक आमंत्रित किए गए थे, जिसे अब 25 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है । उन्होंने बताया कि मंडी जिला में किसी भी सरकारी या मान्यता प्राप्त गैर सरकारी स्कूल में वर्ष 2023-24 में पांचवी कक्षा में पढ़ रहे विद्यार्थी जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह में सत्र 2024-25 के लिए छठी कक्षा में प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने पांचवी कक्षा में शिक्षा ग्रहण कर रहे विद्यार्थियों के अभिभावकों व संबधित पाठशालाओं के मुख्याध्यापकों से आग्रह किया कि वे इच्छुक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए प्रेरित करें। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि अब 25 अगस्त 2023 है । उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपनी फोटोग्राफ, हस्ताक्षर, माता-पिता के हस्ताक्षर, आधार/आवासीय प्रमाण पत्र एवं मुख्याध्यापक द्वारा जारी निर्धारित परिपत्र 10 से 100 केबी के बीच काहो, पोर्टल पर अपलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अधिक जानकारी हेतु नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट या जवाहर नवोदय विद्यालय पंडोह की वेबसाइट का अवलोकन करें। इसके अतिरिक्त विद्यालय के दूरभाष नम्बर 01905-282046, 9418160145, 9805319303 और 8219207178 पर किसी भी कार्य दिवस पर सुबह 9 बजे से सायं 4 बजे तक सम्पर्क किया जा सकता है। चयन परीक्षा 04 नवम्बर को 11.30 बजे निर्धारित की गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago