मुख्य समाचार

किन्नौर जिला के भावानगर में स्थाई व अस्थाई पार्किंग के स्थान चिन्हित

जिला दण्डाधिकारी एवं उपायुक्त किन्नौर तोरूल रवीश ने जिला के निचार उपमण्डल के भावानगर में स्थाई व अस्थाई पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित करते हुए बताया कि स्थाई पार्किंग एनएच-5 में सब्जी मण्डी से पुराने एसडीएम आफिस तक रहेगी तथा अस्थाई पार्किंग एनएच-5 में विद्युत बोर्ड के 04 पोल से विद्युत काॅलोनी वाले मोड़ तक केवल आधे घंटे तक मान्य होगी। इसके अतिरिक्त अस्थाई पार्किंग एनएच-5 पर सब्जी मोड़ से उपर ढांक की और केवल आधे घंटे तक मान्य होगी।
उन्होंने बताया कि बसों के ठहराव के लिए एनएच-5 यूनियन आॅफिस के सामने पुलिस गुमटी तक, टैक्सी पार्किंग एनएच-5 पर वर्षा शालिका से आगे केवल 08 टैक्सी के लिए, गुड़स पार्किंग एनएच-5 पर वर्षा शालिका की और 08 टैक्सी पार्किंग के बाद हाईमास्क लाईट तक। उन्होंने बताया कि बाजार क्षेत्र में निर्माण सामग्री गिराने व उठाने का सामान केवल 24 घंटे तक मान्य होगा तथा इसके लिए स्थान एनएच-5 पर गंगाबार की दुकान के सामने व नीचे, एनएच-5 पर आनंद एग्रो कैमिकल की दुकान के साथ उपर खाली जगह के पास तथा एनएच-5 पर बिजली बोर्ड आॅफिस मोड़ के उपर की और रहेगा। इसके अलावा स्कूल बसों के ठहराव के लिए स्थान वर्षा शालिका के पास, सतलुज व्यू पब्लिक स्कूल को जाने वाली पौड़ियों के सामने, अमर लालध्गुलेरिया की दुकान के पास मान्य होगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

4 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

4 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago