मुख्य समाचार

छोगटाली में कलश यात्रा से आरंभ हुई शिवपुराण कथा

राजगढ़: हरदेव भारद्वाज (ब्युरो चीफ) राजगढ़ ब्लाॅक के छोगटाली स्थित मां भवानी मंदिर में शुक्रवार को ं 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का कलश यात्रा से शुभारंभ हुआ । मां भवानी मंदिर समिति के पदाधिकारी अजय चैहान ने बताया कि शिव महापुराण कथा का  व्याख्यान प्रसिद्ध आचार्य इंद्रपाल के मुखारविंद द्वारा  किया जाएगा । उन्होने बताया कि 18 अगस्त को प्रातः कलशयात्रा निकाली गई  । उसके उपरांत आचार्य द्वारा कथा महात्यम किया गया । इस मौके पर आचार्य इंद्रपाल ने बताया कि शिव पुराण का विशेष महत्व होता है । इसके श्रवण से मनुष्य का जीवन धन्य बन जाता है । आचार्य ने बताया कि 19 अगस्त से 27 अगस्त तक प्रातः सात बजे से 10 बजे तक पूजन और मूलपाठ, 11 बजे से साढ़े 12 बजे तक भजन कीर्तन तथा दोपहर एक बजे सांय चार बजे तक कथा प्रवचन होगा । 28 अगस्त को प्रातः आठ बजे हवन यज्ञ, सवा 12 बजे पूर्णाहुति और कन्या पूजन , कथा प्रवचन साढ़े 12 दोपहर से दो बजे अपराहन तक होगी उसके बाद भंडारा का आयोजन किया जाएगा । अजय चैहान से क्षेत्र लोगों से  शिव महापुराण की कथा का  आन्नद लेने के लिए छोगटाली अवश्य आने का निमंत्रण दिया है । उन्होने कहा कि हर व्यक्ति को अपने व्यस्त समय के कुछ पल निकालकर आध्यात्मिकता से जुड़ना चाहिए ताकि जीवन सार्थक बन सके ।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

5 days ago