Uncategorized

नगर पंचायत को दिए निर्देश, सफाई व्यवस्था में करे सुधार – एसडीएम

राजगढ़ (निशेष शर्मा, संवाददाता),

एसडीएम राजगढ़ राज कुमार ठाकुर ने राजगढ़ बाज़ार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर नगर पंचायत राजगढ़ के अधिकारियों को आवश्यक को निर्देश दिए और कहा कि शहर के सभी सार्वजनिक शौचालय खुले होने चाहिए और उनमें साफ सफाई की भी उचित व्यवस्था होनी चाहिए। इसके बाद उन्होंने नेहरू मैदान राजगढ़ और उसके साथ बने पार्क का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान नेहरू मैदान में लगी लाइटें न जलने पर नाराज़गी जताते हुए नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि शीघ्र अति शीघ्र इन लाईटों को ठीक किया जाए और ग्राऊंड में जमा हुए बारिश के पानी के उचित निकासी के लिए नालियां बनाई जाए, ताकि खिलाड़ियों को खेलते समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने पार्क में भी साफ सफाई कर उसे भी दुरूस्त करने को कहा।

एसडीएम ने नगर पंचायत के अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय-समय पर शहर के सभी क्षेत्रों में साफ-सफाई का औचक निरीक्षण करें। उन्होंने आम जनता से भी आग्रह किया कि कूडे़ को इधर-उधर न फेंके और कूडे़ को कूड़ा एकत्र करने वाले सफाई कर्मचारी को ही दें। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत की गाड़ी प्रतिदिन सुबह घर/बाज़ार से निकलती है तो कूड़ा कचरा उसी गाड़ी में डालें । ताकि शहर को साफ-सूथरा रखा जा सके। उन्होंने कहा कि कूड़ा कचरा इधर-उधर फेंकने से शहर में गंदगी तो फैलती ही है । जिससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैलने का डर भी रहता है। इस दौरान पार्षद नगर पंचायत ज्योती साहनी, कनिष्ठ अभियन्ता मोहन लाल व सफाई पर्यवेक्षक रामेश्वर सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

3 days ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

3 days ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

4 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

5 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

5 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

6 days ago