शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),
जिला शिमला में एक अजीबो गरीब घटना सामने आई, जिसमें एक युवती ने चिट्टे के पैकट को निगल लिया | एसपी शिमला ने बताया कि पुलिस स्टेशन ढली के तहत मामला दर्ज किया गया है | जब सुबह लगभग 8 बजे एचसी योगेश और पीएस ढली की टीम कब्रिस्तान सुरंग के पास गश्त लगा रही थी, तो उसी दौरान एक वाहन संख्या HP 64A- 7756 जो संजौली की तरफ से आ रही थी, उसको पुलिस की टीम ने चेकिंग के लिए रोका,जिसमें 5 लोग सवार थे | उनके नाम मुकुल शर्मा पुत्र स्व. सुरेश शर्मा ग्राम. दोची पीओ शालाघाट तह. अर्की जिला. सोलन उम्र 20 साल, हैप्पी चंदेल पुत्र स्व. प्रताप सिंह ग्राम. वीपीओ देहा तह. ठियोग उम्र 27 वर्ष, सौरव पंवर पुत्र स्व. सीता राम पनवार गांव. मढ़न पीओ धर्मपुर तह. ठियोग उम्र 24 वर्ष, हर्ष पुत्र स्व. बलदेव गांव. टिमरो पीओ जनेड़घाट तह. जुन्गा उम्र 22 वर्ष और शाहीन सुल्तान उर्फ शालू पुत्री मोहम्मद युसूफ विल. चकरोट पीओ महासू कोटखाई उम्र 26 साल गाड़ी में बैठे थे। उसी समय शाहीन सुल्तान ने अपनी जेब से एक छोटा पॉलिथीन पैकेट निकालकर मुंह में डाला और कार में रखी बोतल से पानी पी लिया और उसे निगल लिया | पूछताछ करने पर कार सवार युवकों ने बताया कि शाहीन ने चिट्टा/हेरोइन निगल ली है। उसकी मेडिकल जांच की गई और आईजीएमसी में एंडोस्कोपी द्वारा उसके द्वारा निगले गए पदार्थ को निकाला गया, जिसका वजन करने पर 7.60 ग्राम चिट्टा/हेरोइन पाया गया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और कल तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। वाहन को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। यह राज्य में पहला इस तरह का अनोखा मामला है, जहां एक आरोपी लड़की ने मादक पदार्थ निगल लिया और बाद में डॉक्टरों द्वारा एंडोस्कोपी के जरिए उसे बाहर निकाला ।
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन शहर के रानी का बाग़ क्षेत्र में 29 मार्च…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के उपमंडल धीरा के तहत आने वाली ग्राम…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने प्रारंभिक शिक्षा विभाग में टीजीटी (मेडिकल)…
चंबा (ओपी शर्मा ,संवाददाता ), विश्वप्रसिद्ध चौरासी मंदिर परिसर, भरमौर में स्थित भगवान धर्मराज मंदिर…
रामपुर बुशहर (सुरजीत नेगी,संवाददाता ), नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन में आज 28 मार्च, 2026…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), दिनांक 27.03.2026 को पुलिस को एक शिकायतपत्र प्राप्त हुआ…