स्वारघाट (मंदीप राणा, संवाददाता),
जिला बिलासपुर की एसआईयू टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति के कब्जे से चिट्टा पकड़ने में सफलता पाई है। एसआईयू टीम मुख्य आरक्षी अनिल कुमार की अगुवाई में एनएच चंडीगढ़ मनाली के गरामौडा नामक स्थान पर नाकाबंदी करके वाहनों के तलाशी अभियान में जुटी थी। इतने में कीरतपुर की तरफ से पंजाब रोडवेज की बस आई। यह बस अपने रूट चंडीगढ़ से मनाली जा रही थी। जब बस की तलाशी ली जा रही थी तो बस की पिछली सीट पर बैठा युवक पुलिस को देखकर सीट के बीच कुछ छुपाने लगा। जब युवक द्वारा छुपाई गई पुड़िया को चैक किया गया तो इसमें से चिट्टा बरामद हुआ, जोकि वजन करने पर 7.15 ग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय विजय कुमार गांव बारवली जिला कुल्लू के रूप में हुई है। डीएसपी नयना देवी विक्रांत बोंसरा ने बताया कि इस संबंध में पुलिस थाना स्वारघाट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…
ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…
ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…
आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…
ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…
ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…