निशेष शर्मा (राजगढ़)
देश की न्याय प्रणाली ने साबित कर दिया है कि सच को कभी दबाया नही जा सकता | सर्वोच्च न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सदस्यता को बहाल करना लोकतंत्र की जीत है जिसका मोदी सरकार द्वारा हनन किया गया था | यह बात प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता संजीव शर्मा नीटू ने प्रेस को जारी ब्यान में कही | उन्होंने कहा कि सच्चाई को कभी भी दबाया नही जा सकता और राहुल गांधी की सदस्यता बहाली से कांग्रेस में खुशी की लहर है | जो व्यक्ती केंद्र सरकार के गलत निर्णयों के खिलाफ आवाज उठाता है , उसकी आवाज को दबाने का प्रयास किया जाता है | राहुल गांधी भी केंद्र सरकार की नीतियों का जनता के बीच जाकर लगातार विरोध कर रहे थे और रंजीश में उनकी सदस्यता को जबरदस्ती समाप्त कर दिया गया | लेकिन अब देश के सर्वोच्च न्यायालय ने राहुल गांधी की संसद सदस्यता को बहाल करते हुए तानाशाही फैसले पर विराम लगाया है | संजीव शर्मा ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया | उन्होंने कहा कि हिमाचल और कर्नाटक दोनों राज्यों में हार से भाजपा तिलमिला रही है और निराशा में केंद्र सरकार ऐसे निर्णय ले रही है | उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस विजय हासिल करेगी |
संध्या कश्यप नाहन जिला सिरमौर के शिलाई उपमंडल में एक ऐसा मामला सामने आया है,…
ब्यूरो रिपोर्ट जिला शिमला के ठियोग क्षेत्र में पुलिस ने अवैध जुए के खिलाफ बड़ी…
ब्यूरो रिपोर्ट । दीपावली के त्योहार के दौरान जहां पूरा प्रदेश रोशनी और खुशियों में…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश के ऊना जिले में दिवाली की रात पटाखे जलाने को लेकर हुआ…
ब्यूरो रिपोर्ट । जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल की लाना बाका पंचायत के चनालग गांव…
निशेष शर्मा बेटे की शादी की तैयारियों के बीच एक मां की अचानक मौत ने…