मुख्य समाचार

मुख्यमंत्री का वक्तव्य उनके गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को प्रदर्शित करता है : धर्माणी

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रवक्ता मोहिंद्र धर्माणी ने कहा की आउटसोर्स कर्मचारियों के बारे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का वक्तव्य उनके गैरजिम्मेदाराना व्यवहार को प्रदर्शित करता है और हिमाचल प्रदेश के बेरोजगारो के साथ अन्याय है, धोखा है। जो युवा और युवतियां कोविड के दौरान अपनी जान हथेली पर रखकर मरीजों की सेवा कर रहे थे, जिन्हें आए दिन सरकार द्वारा सम्मानित किया जा रहा था। आज उन्हें नौकरी से बर्खास्त किए जाने पर मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वह ठेकेदार के पास काम करने वाले लोग हैं, यह सरकार क्या कर रही है जनता जानना चाहती है।

उन्होंने कहा कि 8 महीने पहले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की कांग्रेस सरकार सत्ता में आई थी उस दिन से लेकर छोटे-छोटे कर्मचारियों का काम करना मुश्किल हो गया है, चाहे हम बिजली बोर्ड, स्वास्थ्य विभाग, जल शक्ति विभाग या अन्य विभागों की बात करें लगातार कर्मचारियों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। उन्होंने कहा 5 लाख बेरोजगारों को नौकरी देने वाली गारंटी देकर सत्ता में आई सरकार ने नौकरी तो कोई दी नहीं, परंतु सैकड़ों नौकरियां छीन ली है। भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान यह साबित करता है कि ना तो नौकरियां देने की इस सरकार को मंशा है ना नियत और ना ही कोई रोड मैप। केवल सत्ता प्राप्ति के लिए उन्होंने बेरोजगारों को ठगा है।

उन्होंने कहा कि हमीरपुर कर्मचारी चयन आयोग में हजारों भर्तियां लंबित पड़ी है, उन सबको हर रोज झूठे आश्वासन देकर लटकाया जा रहा है। जब भर्ती करने वाला संस्थान ही बंद हो गया तो भर्तियां कहा से होगी। भाजपा ने कहा कि आउटसोर्स जिसे मुख्यमंत्री ठेका बोल रहे हैं उसमें 40 हजार से ज्यादा कर्मचारी कार्यरत है, मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि क्या 40 हजार कर्मचारियों को वह निकालने जा रहे हैं। उन्होंने कहा जनता यह जानना चाहती है की सरकारी अधिकारी द्वारा लिया गया एक्शन ठीक है, अगर उन्होंने तीन एनएचएम के कर्मचारियों को इस प्रकार से निकला क्या सरकार उसका समर्थन करती है। भाजपा यह मांग करती है कि सरकार आउटसोर्स कर्मियों को मात्र ठेकेदारों का नौकर न समझे, सरकारी क्षेत्र में अपनी सेवाएं देने वाला यह बहुत बड़ा वर्ग है। इस वर्ग के लिए सरकार को एक ठोस नीति बनानी चाहिए।

Himachal Darpan

Recent Posts

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

3 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

5 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

9 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

23 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

23 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

23 hours ago