सराहां (अशोक चौहान, संवाददाता),
विकास खण्ड पच्छाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का आंकलन करना आरम्भ किया गया है, और इसी के चलते आज विकास खण्ड अधिकारी पच्छाद द्वारा ग्राम पंचायत बाग पशोग, सिरमौरी मन्दिर तथा महलोग लाल टिक्कर में हुए नुकसान का जायजा लिया | इसके अतिरिक्त गत दिनों ग्राम पंचायत धरोटी एवं नैना टिककर तथा सादनाघाट में हुए नुकसान का जायजा लिया गया था | इस मौके पर ग्राम पंचायत बाग़ पशोग के प्रधान राजेश्वरी शर्मा व उप प्रधान रोशन लाल, पंचायत सचिव विशन दत्त एवं वार्ड सदस्य उपस्थित रहे । खण्ड विकास अधिकारी ने बताया कि सरकार के दिशा निर्देशों के चलते इस आपदा में जिन लोगों के घरों में डंगे या जमीन को नुकसान हुआ है | उनकी रिपोर्ट ग्राम पंचायतों से एकत्रित करके जिला प्रशासन एवं उपायुक्त सिरमौर को भेजी गयी है तथा इन कार्यों को शीघ्र अतिशीघ्र मनरेगा के अंतर्गत करवाया जाएगा | इसके अतिरिक्त विकास खण्ड पच्छाद की विभिन्न ग्राम पंचायतों में पंचायतों द्वारा निर्मित की गयी सड़के जो बरसात के कारण अवरुद्ध हुई है उन्हें शीघ्र यातायात के लिए खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं व सड़कों को हुए नुकसान की रिपोर्ट उपायुक्त सिरमौर की सेवा में प्रेषित की गयी हैं । खण्ड विकास अधिकारी द्वारा विकास खण्ड के अधीन सभी पंचायत पदाधिकारियों/ कर्मचारियों से अपील की गयी है कि बरसात के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए दिन रात कार्य करें, ताकि जनता को राहत प्रदान की जा सके | इसके अतिरिक्त खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि आपदा के समय सभी सतर्क रहें व राहत व बचाव कार्य हेतु पंचायत का सहयोग करें व आपदा की स्थिति में सम्बन्धित प्रधान / सचिव को सूचित करें |
नाहन (संध्या कश्यप ,संवाददाता ), नाहन : नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर स्थित सतीवाला पंचायत…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवाददाता ), पुलिस थाना नाहन में मारपीट का एक मामला दर्ज…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी। हिमाचल प्रदेश में स्मार्ट मीटरों को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा…
निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मिली सूचना पर कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट मंडी हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित दसवीं और बारहवीं कक्षा की…
नाहन (संध्या कश्यप,संवाददाता ), मंगलवार को सिरमौर टैक्सी मैक्सी ऑपरेटर्स सोसायटी, नाहन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासनिक…