मुख्य समाचार

जिला परिषद सदस्यों द्वारा उठाये गये मामलों पर गंभीरता से कार्य करें अधिकारी – सीमा कन्याल

नाहन (हेमंत चौहान, संवाददाता),

जिला परिषद सिरमौर की त्रैमासिक बैठक आज मंगलवार को नाहन में अध्यक्ष, सीमा कन्याल की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें विभिन्न एजेंडा आईटम पर जिला परिषद सदस्यों ने सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा में भाग लिया। जिला परिषद की बैठक में सिरमौर जिला में भारी बारिश से हुये नुकसान पर चिंता जाहिर की गई। बैठक में सभी विभागों विशेषकर लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, कृषि, बागवानी आदि ने भारी बरसात के कारण हुये नुकसान से अवगत करवाया और अपने-अपने विभागों की नुकसान सम्बन्धी रिपोर्ट भी प्रस्तुत की।

जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल ने कहा कि सिरमौर जिला में पिछले एक माह से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जिला में करोड़ों का नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि सभी विभाग इस आपदा की घड़ी में मुस्तैदी से कार्य करते हुए सड़क, पेयजल, बिजली आदि जन सेवाओं की बहाली का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जिला परिषद के सभी सदस्य प्रशासन और विभागों के साथ खड़े हैं और हर संभव सहयोग प्रदान किया जा रहा है। सीमा कन्याल सभी विभाग के अधिकारियों से आग्रह किया कि परिषद सदस्यों द्वारा बैठकों में रखे गये विषयों पर गंभीरतापूर्वक कार्य करें क्योंकि यह कार्य जनहित और ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के हितों से जुड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि भारी बरसात के कारण सड़कों के बंद होने के बावजूद भी सभी विभागों के उप मंडल स्तर के अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहकर अपने विभाग का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं जो कि प्रशंसनीय है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि सदस्यों द्वारा उठाये गये सभी विषयों पर सम्बन्धित विभाग समयबद्ध अवधि के भीतर कार्रवाई करेंगे ताकि लोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। जिला परिषद की बैठक में मुख्यतः सड़क, पेयजल, बिजली के अलावा स्वास्थ्य, शिक्षा, खनन, आदि विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए विभिन्न एजेंडा आईटमों को विस्तार से रखा और उपस्थित विभागीय अधिकारियों से अपने विभाग से सम्बन्धित कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा।

जिला परिषद की बैठक में जिला परिषद सदस्य आनंद परमार, सुमिता देवी, पुष्पा देवी, निर्मला देवी, नीलम देवी, श्रवण कुमार, ओम प्रकाश, सुरेन्द्र सिंह, माम राज शर्मा, सतीश ठाकुर, विद्या देवी, चमेली देवी, अमृत कौर ने अपने-अपने क्षेत्रों से सम्बन्धित विषयों को विस्तार से रखा तथा विभागों से इनके निपटारे का आग्रह किया। जिला परिषद उपाध्यक्ष अंजना शर्मा, बीडीसी अध्यक्षा अनिता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष सुरेन्द्र नेहरू के अलावा लोक निर्माण, जल शक्ति, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, बीएसएनएल सहित विभिन्न विकास खंडों के खंड विकास अधिकारी, भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

सोलन अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात बच्ची की टांग टूटने का आरोप, पिता ने डॉक्टर के निलंबन की मांग उठाई

ब्यूरो रिपोर्ट। । सोलन अस्पताल में प्रसव के दौरान नवजात बच्ची की टांग की हड्डी…

8 hours ago

माजरा में 18.94 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, पंजाब से खेप लाने का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट। जिला सिरमौर में नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए SIU नाहन की पुलिस…

23 hours ago

मार्च 2027 से पहले सिरमौर को बेसहारा गोवंश मुक्त बनाने का लक्ष्य

ददाहू ( हेमंत चौहान , संवाददाता ), नाहन, 22 अक्टूबर 2026: जिला सिरमौर में बेसहारा…

1 day ago

खाई में मिली बाइक समेत युवक की लाश, दो मासूम बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में चमडेरा गांव के समीप हुए दर्दनाक हादसे…

1 day ago

कांगड़ा के बालकरूपी में रिटायर्ड फौजी पर गोलीबारी, टांग में लगी गोली

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के लंबागांव क्षेत्र के बालकरूपी गांव में…

3 days ago

राजगढ़ में 242.95 ग्राम अफीम बरामद, पिता-पुत्र गिरफ्तार

निशेष शर्मा सिरमौर में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

4 days ago