मनोरंजन

सुरम्य घाटी हाब्बन में “करीब आ” गीत का फिल्माकंन

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

राजगढ़ क्षेत्र की सुरम्य घाटी हाब्बन में इन दिनों करीब आ गीत की शूटिंग की जा रही है। यह गीत प्रसिद्ध गायक राजीव राजा द्वारा गाया गया है। इस गीत को विकास विश्वकर्मा ने संगीतबद्ध किया है । शूटिंग में मॉडल के रोल में चैपाल की कृति ठाकुर ने अहम भूमिका निभाई  है । इस गीत को राजीव राजा के निर्देशन और ईशान नेगी के सह निर्देशन में तैयार किया गया है, जबकि शिक्षा शर्मा ने बतौर प्रोक्डशन मैनेजर के रूप में अपना योगदान दिया है । राजीव राजा के अनुसार इस गीत को शूटिंग में जय प्रकाश चैहान और अभय शर्मा का विशेष सहयोग रहा है । उन्होने बताया कि यह गीत अगले माह अगस्त में रिलीज किया जाएगा ।
बता दें कि करीब आ गाना राजीव राजा की एलबम ओल्ड टेप से लिया गया है । जिसमें राजीव राजा की सुरीली आवाज में छः गीत रिकार्ड किए गए है । राजीव राजा ने बताया कि उनकी एक अन्य एलबम न्यू टेप बाय राजीव राजा से भी एक गाना का शीघ्र ही हाब्बन वैली में फिल्माकंन किया जाएगा । गौर रहे कि राजीव राजा मूलतः राजगढ़ की पझौता घाटी के गांव कुम्हारला गांव के रहने वाले हैं । उन्होने बताया कि हिमाचल में कुछ चिन्हित स्थलों पर फिल्माकंन किया जाता है परंतु वह प्रदेश के ऐसे अज्ञात और  अनछुए स्थलों पर गीतों की शूटिंग करना चाहते हैं ताकि विश्व में रहने वाले लोग   हिमाचल की नैसर्गिक छटा का गीत के माध्यम से आन्नद ले सके । बता दें कि राजीव राजा के गीतों को अब तक इंटरनेट पर 150 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है । जिसमें फ्रेंड्स एंथम, मैं शराबी नहीं, परदेसी एंथम, तेरी गाड़ी दे लागे बेबिये जैसे सुपरहिट गीत शामिल है जोकि अपने आप में एक अद्वितीय रिकार्ड है ।
प्रसिद्ध साहित्यकार शेरजंग चैहान ने बताया कि शूटिंग के लिए हाब्बन एक बहुत की उपयुंक्त स्थल है जहां पर प्रकृति ने अपनी अनमोल नैसर्गिक छटा को बिखरा है । राजीव राजा द्वारा किए गए फिल्माकंन से हाब्बन की  एक प्रसिद्ध पयर्टन स्थल के रूप  अंतर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अपनी पहचान बनेगी ।

Himachal Darpan

Recent Posts

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

13 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

14 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

18 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

20 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

23 hours ago

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

2 days ago