मुख्य समाचार

छुटटी की सूचना देरी से जारी होने पर अभिभावकों में रोष

राजगढ़ (पवन तोमर, ब्यूरो चीफ),

भारी बरसात के दौरान शिक्षण संस्थानों में स्थानीय प्रशासन द्वारा घोषित की जा रही छुट्टियाँ बच्चों के लिए परेशानी का सबब बन रही है । बता दें कि बच्चे प्रातः ही भारी वर्षा में भीगते हुए स्कूल पहुंचते हैं । स्कूल में अवकाश बारे मालूम होने पर बेरंग घर लौटने को मजबूर हो जाते हैं, जिस कारण अभिभावकों में प्रशासन के प्रति काफी नाराजगी देखी गई है । कोठिया जाजर पंचायत के उपप्रधान पवन तोमर ने बताया कि मौसम का पूर्वानुमान होने पर प्रशासन को शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय समय पर लेना चाहिए, ताकि बच्चों को कोई परेशानी न हो । उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा घोषित की गई छुटटी की सूचना शिक्षण संस्थानों में देरी से मिलती है, तब तक बच्चे बारिश में भीगते हुए स्कूल पहूंच जाते हैं । विशेषकर छोटे बच्चे जोकि केजी, नर्सरी से पांचवी कक्षा तक पढ़ते हैं, उन्हें स्कूल छोड़ने और लाने में अभिभावक काफी परेशानी झेल रहे हैं ।

दूसरी ओर शिक्षक वर्ग का कहना है कि इस बार बरसात में मिलने वाली छुटिटयां का घर पर आन्नद नहीं उठा सके । दूरदराज अथवा दूसरे जिलों से आए शिक्षकों का कहना है कि सरकार द्वारा एक मुश्त छुटिटयां घोषित नहीं की गई बल्कि छोटे -छोटे हिस्सों में छुटिटयां घोषित की जा रही है, जिस कारण काफी अघ्यापक अपने घर भी नहीं जा सके । अभिभावकों ने बताया कि प्रशासन को छुटटी घोषित करने बारे समय पर निर्णय लेना चाहिए । देरी से अधिसूचना जारी करने पर बच्चे अपनी दिनचर्या के अनुसार स्कूल पहूंच जाते हैं, जिसका लाभ बच्चों को नहीं मिल पा रहा है । एसडीएम राजगढ़ डाॅ. संजीव धीमान ने बताया कि प्रशासन द्वारा समय पर निर्णय लिया जाता है । शिक्षण संस्थानों के प्रमुख का दायित्व बन जाता है कि वह सभी अभिभावकों को समय पर सूचित कर दें ।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

1 hour ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

15 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

16 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

20 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

21 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago