राजनीति

आपदा में जनता को राहत पहुंचने में विफल कांग्रेस सरकार : राणा

शिमला (विकास शर्मा, ब्यूरो चीफ),

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा ने कहा वर्तमान कांग्रेस सरकार इस आपदा की घड़ी में प्रदेश की जनता को राहत प्रदान करने में विफल रही है। आज भी हिमाचल की जनता भारी बारिश के कारण हुई कठिनाइयों का सामना कर रही है। हिमाचल प्रदेश में ऐसे कई गांव है जहां अभी भी बिजली पानी नहीं पहुंच पा रहा है, हिमाचल प्रदेश में कई पुल टूटे हैं जिसकी वजह से आवागमन ठाक है और इन गांव का संपर्क टूटा हुआ है। राहत सामग्री यहां जनता तक पहुंच नहीं पा रही है।

राणा ने कहा हिमाचल प्रदेश में आज भी 605 सड़के, 700 बिजली के ट्रांसफार्मर और 93 पेयजल योजनाएं ठप है, इसके कारण हिमाचल की जनता को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है और कुल मिलाकर कांग्रेस के नेताओं में तालमेल की कमी के कारण जनता को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से खस्ताहाल हुए कुल्लू मनाली फोरलेन पर 6 माह तक वाहन चालकों को टोल टैक्स न देने की छूट दे दी गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को इस संबंध में आदेश भी दे दिए है, हम इसके लिए केंद्र सरकार के आभारी है।

हिमाचल प्रदेश के सीपीएस सुंदर ठाकुर ने केंद्र सरकार को 23 मार्च 2023 को एक पत्र लिखा केंद्र मंत्री नितिन गडकरी को लिखा जिसपर उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। इस पत्र में मणिकरण जिया रोड को सीआरआईएफ के तहत 52 करोड रू देने का निवेदन किया था, 31 मार्च 2023 को ही हिमाचल सरकार से केंद्र सरकार ने विभागीय रिपोर्ट मांग ली और तुरंत कार्य हेतु मांग भी स्वीकार कर ली गई। नरेंद्र मोदी सरकार की पारदर्शिता और हिमाचल के लोगों की जरूरत के मद्देनजर तुरंत आदेश के लिए भाजपा केंद्र सरकार का हार्दिक धन्यवाद करती है।

केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल प्रदेश की मदद के लिए किसी भी प्रकार की कमी नहीं छोड़ी जा रही है अभी तक राहत के रूप में 361 करोड रुपए की राहत राशि प्रदान की जा चुकी है इसके लिए भी हम केंद्र सरकार के धन्यवादी है। उन्होंने कहा कांग्रेस के नेता है केवल मात्र श्रेय लेनी की दौड़ में लगे हुए हैं, जो राशि केंद्र द्वारा दी जा रही है उसको नकद रूप में जनता के बीच जाकर बांट उसके चित्रों को सोशल मीडिया पर डाला जा रहा है। यह राशि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल सरकार को दी गई है।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

3 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

17 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

18 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

21 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

23 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago