किन्नौर (देवकला नेगी, संवाददाता),
जिला किन्नौर के ग्राम पंचायत चौरा में पंचायत जनप्रतिनिधियों व 17वी वाहिनी भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के 80 जवानों व वन विभाग के अधिकारियों ने चील जंगल में पौधारोपण किया है | बता दे कि इस जंगल में भारी मात्रा में पौधारोपण किया गया जो ग्राम पंचायत चौरा के लिए एक उपलब्धि है । पंचायत जन प्रतिनिधियों, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों व वन विभाग के अधिकारियों ने दो दिनों में 2000 देवदार के पौधे लगाए है जो एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस दौरान ग्राम पंचायत चौरा के उप प्रधान जय सिंह नेगी ने बताया कि केवल 2 दिनों में 2000 देवदार के पौधे लगाए गए जिसके लिए सभी बधाई के पात्र है उन्होंने सभी का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह की सामाजिक गतिविधियों को करने के लिए ग्राम पंचायत चौरा हमेशा तत्पर रहेगी। इस दौरान ग्राम पंचायत चौरा के उप प्रधान जय सिंह नेगी, वन विभाग से बीओ गोवर्धन दास, वन रक्षक प्रवण कुमार व भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल से धर्म सिंह व नेत्र सिंह मौजूद रहे ।
संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…
कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…