मुख्य समाचार

पशु -पालन विभाग भरमौर द्वारा 7 शिविर में 280 पशुओं का हुआ उपचार

भरमौर (महिंद्र पटियाल, संवाददाता),
पशु -पालन विभाग भरमौर द्वारा गत वर्ष घोड़ों व गायों के उपचार के लिए कुल 7 शिविरों का आयोजन क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में किया गया, जिसमें गायों के लंपी रोग, बांझपन व घोड़ों की नसबंदी व घोड़ों के ट्यूमर व लगंडापन व स्वास्थ्य की भी जांच की गई | यह जानकारी देते हुए सहायक निर्देशक भेड विकास अधिकारी राकेश भंगालिया ने बताया कि इन शिविरों में 220 गायों व 60 घोड़ों के स्वास्थ्य का सफल इलाज किया गया, जिसमें विभागीय टीम डॉ. रोहित मनकोटिया, डॉ. अटल शर्मा व सहायक निर्देशक भेड विकास अधिकारी राकेश भंगालिया ने भी अपनी सेवाएं दी | इसके अलावा फार्मासिस्ट रविन्द्र कुमार, बालक राम, जगदीश चंद व अन्य विभागीय स्टाफ ने भी अपनी सेवाएं दी | उन्होंने बताया कि अभी भविष्य में और शिविरों का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें भेड बकरियों के स्वास्थ्य की भी जांच की जाएगी | उन्होंने क्षेत्र के लोगों से इन शिविरों में पशुओं के स्वास्थ्य की जांच करवाने व शिविरों का लाभ उठाने की भी बात कही है |

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

8 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

22 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

23 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago