मुख्य समाचार

जिला प्रशासन ने वायुसेना के हेलीकॉप्टर से दूरदराज क्षेत्र शाकटी भेजी मेडिकल टीम

कुल्लू (आशा डोगरा ),
जिला प्रशासन ने आज वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से जिला के दूरदराज क्षेत्र शाकटी को एक मेडीकल टीम भेजी है। बेहद चुनौतीपूर्ण परिस्तिथियों के बीच वायुसेना के हेलीकॉप्टर को शाकटी से साथ लगते क्षेत्र में नदी के बीच उतारा गया है। इस टीम में एक चिकित्सक और फार्मासिस्ट शामिल है। दवाओं के साथ इस टीम को स्थानीय लोगों के इलाज के लिए भेजा गया है।

उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने जानकारी देते हुए कहा कि प्रशासन को सूचना मिली है कि दूर दराज क्षेत्र शाकटी में कुछ ब्यक्ति बीमार हैं उन्हें इलाज की जरूरत है। इस क्षेत्र में सड़क सुविधा ने होने कारण इन मरीजों का इलाज चुनौतीपूर्ण था। प्रशासन की ओर से इस कार्य के लिए वायुसेना की मदद ली गई है। वायुसेना के हेलीकॉप्टर से मेडिकल टीम वहां जाकर लोगों का इलाज करेगी और आवश्यक दवाओं का वितरण भी करेगी।

उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए हेलीकॉप्टर को शाकटी के साथ लगती नदी तट पर उताराना चुनौतीपूर्ण कार्य था लेकिन विंग कमांडर शैलेश सिंह की अगुआई में यह सब संभव हो पाया है। उन्होंने इस कार्य के लिए वायुसेना के तमाम अधिकारियों का आभार जताया है।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए कहा कि इसी हेलीकॉप्टर से 1.3 टन अनाज भी शैंशर ले जाया गया है जोकि 8 उचित मूल्यों की दुकानों के लिए नोडल स्थान है। इससे शैंशर के साथ लगती पंचायतों की उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से राशन उपलब्ध होगा। उन्होंने कहा दूर दराज की इन पंचायतों तक आपदा की इस घड़ी में राशन पहुंचाना चुनौतीपूर्ण कार्य था लेकिन वायुसेना की मदद से जिला प्रशासन ने लोगों को राहत प्रदान की है।

उपायुक्त गर्ग ने कहा कि जिला प्रशासन जिलावासियों की सेवा के लिए सदैव तत्पर है। आपदा की घड़ी में प्रशासन लगातार लोगों के जीवन की रक्षा के लिए प्रयासरत है। सरकार के दिशा निर्देशों पर अमल करते हुए जिला प्रशासन जिलावासियों की हर संभव मदद के लिए तैयार है। उन्होंने जिलावासियों से सहयोग की अपील की और आपदा की घड़ी में 1077 नम्बर पर कॉल करने का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago