मुख्य समाचार

अवैध खनन के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें अधिकारी-उपायुक्त

ददाहु (हेमंत चौहान, संवाददाता),

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा की अध्यक्षता में आज बुधवार को नाहन में अवैध खनन की रोकथाम के लिए अधिकृत सभी अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के लिए समय-समय पर मिलने वाले दिशा-निर्देशों और माईनिंग एक्ट के अनुरूप मुस्तैदी से कार्य करने का निर्णय लिया गया।
उपायुक्त ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा अवैध खनन को रोकने के निर्देश मिले हैं। उन्होंने कहा कि हमने आज अवैध खनन को रोकने के लिए अधिकृत सभी अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक का आयोजन किया और अवैध खनन करने वाले दोषियों के खिलाफ माईनिंग एक्ट के तहत तुरंत कार्रवाई करने का निर्णय लिया। उन्होंने कहा कि जिला में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

उन्होंने कहा कि बैठक में अवैध माईनिंग को रोकने जिला में विशेषकर पांवटा और कालाआम क्षेत्र में अधिकृत अधिकारियों को नियमित रूप से निरीक्षण कर दोषियों के खिलाफ माईनिंग एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अवैद्य खनन की रोकथाम के लिए पहले से ही विशेष जांच टीम कार्य कर रही है जो समय-समय पर निरीक्षण करती है।

उपायुक्त ने कहा कि सभी अधिकृत विभागों को निर्देश दिए गए हैं सभी अधिकारी पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर माईनिंग एक्ट को लागू करें और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।
अतिरिक्त उपायुक्त मनेश यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षण सोम दत्त, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चैहान, एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा, पर्यावरण नियंत्रण बोर्ड के अभियंता पवन शर्मा के अलावा वन, खनन और अन्य सम्बन्धित अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

क्रिकेट खेल बना जानलेवा : मंडी के निहरी में विवाद के बाद 14 वर्षीय किशोर की मौत

मंडी (नितेश सैनी ,संवाददाता ), मंडी जिला के निहरी पुलिस चौकी क्षेत्र में क्रिकेट खेल…

1 hour ago

शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतर-राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),जिला शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे…

3 hours ago

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

11 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

1 day ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

1 day ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago