मुख्य समाचार

पीडब्ल्यूडी विभाग के मल्टीटास्क वर्कर्स ने सरकार के सामने रखी अपनी मांगें 

राजगढ़ (मैं भी पत्रकार),

प्रदेश में बीते सप्ताह में भीषण त्रासदी से सबसे ज्यादा नुकसान प्रदेश के पीडब्ल्यूडी विभाग को हुआ है । इसी बीच पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम और मल्टीटास्क वर्कर ने प्रदेश की सड़कों को बहाल करने का जिम्मा अपने कंधों पर ले लिया है । मल्टीटास्क वर्कर द्वारा  ग्राउन्ड लेवल पर कार्यरत होकर शानदार काम किया जा रहा है । जान जोखिम में डालकर सड़क मार्ग को बहाल करने में लगी पीडब्ल्यूडी की टीम में महिला कर्मचारी भी शामिल हैं, जो अपना बेहतरीन सहयोग दें रही है । बीते सप्ताह हुई बारीश से जगह जगह अनियमित भूस्खलन ने फील्ड कर्मचारियों की दिक्कतें बड़ा दी है । लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा इनकी अनदेखी की जा रही है। मल्टीटास्क वर्करों का कहना है कि न्यूनतम 4500 मजदूरी मिलने पर जान जोखिम में डालकर सड़क मार्ग को बहाल करने में वे जुटे हैं | अपनी सेवाएं दे रहे मल्टीटास्क वर्कर इन दिनों अपने  कार्य को बखूबी निभाते नजर आ रहे हैं किन्तु सहयोग प्राप्त न होने से इनकी मांगे अभी भी धरातल पर ही दम तोड़ती हुई दिखी । जनता को किसी भी तरह की कोई समस्या न हो और इसलिए मल्टीटास्क वर्कर सड़क मार्ग बहाली में जुटे है । पीडब्ल्यूडी विभाग के मल्टीटास्क वर्कर की कुछ मांगे हैं, जिनमें उनका है कि उन्हे न्यूनतम सरकारी वेतनमान दिया जाना चाहिए,सभी सरकारी अवकाश प्राप्त हो, जो सिनियर पीडब्ल्यूडी कर्मचारी को प्राप्त है,चली आ रही पोलिसी में संशोधन किया जाए और एक न्यायपूर्ण पोलिसी बनाकर उनके भविष्य को सुरक्षित बनाए, न्यूनतम 4500 पर कार्यरत होकर परिवार का पालन-पोषण करना बेहद मुश्किल है, इसे बढ़ाकर एक सरकारी दिहाड़ी की जाएं,आगामी कैबिनेट में पीडब्ल्यूडी विभाग के मल्टीटास्क वर्कर के भविष्य को सुरक्षित करने और उन्हें तत्काल प्रभाव से रेगुलर करने की नोटिफिकेशनजारीकीजाएं।

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

18 minutes ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

14 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

15 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

19 hours ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

20 hours ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago