Categories: Uncategorized

राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षक आपदा राहत कोष में देंगे एक दिन का वेतन

विकास शर्मा (शिमला)


हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालयों के शिक्षको ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के चलते अपना एक दिन का वेतन आपदा राहत कोष में देने का निर्णय किया है। शिक्षक संघ के महासचिव डॉ रामलाल शर्मा की अगुवाई में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मिलकर अपना संस्तुति पत्र सौंपा । इसमें कहा गया इस आपदा की घड़ी में महाविद्यालय शिक्षक राहत कार्य के लिए सरकार के साथ तथा पीड़ित व्यक्तियों की सहायता हेतु तत्पर है । जिसके चलते हिमाचल प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों में नियुक्त 2,000 से अधिक शिक्षक अपना 1 दिन का वेतन राहत कोष में देंगे । मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय के शिक्षकों की इस प्रकार सकारात्मक पहल के लिए प्रशंसा की और धन्यवाद प्रकट किया । डॉ शर्मा ने बताया कि प्रदेश में मौजूदा हालात के चलते प्रदेश भर में नियुक्त शिक्षकों ने ये सामूहिक निर्णय लिया है । जिससे सरकार को राहत कार्य निपटने में आसानी रहेगी। प्रतिनिधिमंडल में डॉ रामलाल शर्मा ,डॉ सुनील चौहान डॉ राजेश चौहान, डॉ विनय मोहन शर्मा, डॉ सत्यनारायण स्नेही ,डॉ चंद्र वर्मा, डॉ देवेंद्र शर्मा और डॉ ओम प्रकाश कॉल डॉ निखिल सारटा उपस्थित रहे ।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago