Categories: Uncategorized

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में मनाया गया कौशल विकास दिवस

हेमंत चौहान (श्री रेणुकजी )


हिमाचल कौशल विकास निगम के जिला कार्यालय सिरमौर द्वारा जिला के विभिन्न भागों में आयोजित किए जा रहे विश्व कौशल दिवस की कड़ी में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नाहन में कौशल उन्नयन दिवस का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए जिला समन्वयक कौशल विकास निगम मोनिका ठाकुर ने कहा कि इस दिवस के मौके पर कौशल उन्नयन को लेकर अनेक प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताओं में युवाओं की विलक्षण प्रतिभा देखने को मिली।


मोनिका ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम का उद्देश्य युवाओं के कौशल का उन्नयन करके उन्हें रोजगार व स्व रोजगारोन्मुखी बनाना है। उन्होंने कहा कि औद्योगिक घरानों तथा अन्य प्रतिष्ठानों में कौशल की हमेशा जरूरत रहती है और इसी कौशल को यदि युवा अपनाते हैं और अपने आपको सक्षम बना लेते हैं तो उनकी मांग हमेशा बनी रहती है। कौशल विकास निगम का ध्येय भी यही है कि प्रदेश व जिला के अधिक से अधिक युवाओं में कौशल का उन्नयन हो और उन्हें इस प्रकार के व्यावसायिक कोर्स करने के लिये प्रेरित किया जाए जिससे वे आगे चलकर अपनी आजीविका अर्जित करने के लिये सक्षम बन सकें।


जिला समन्वयक ने कहा कि विश्व कौशल दिवस के मौके पर आई.टी.आई. नाहन में विभिन्न प्रशिक्षण संस्थानों में जो प्रतियोगिताएं करवाई गई उनमें लाइव मॉडल प्रदर्शन, नारा लेखन, भाषण प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली बनाना तथा रैंप वॉक जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए। मोनिका ने कहा कि निगम द्वारा इसी प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी जिला के विभिन्न भागों में आयोजित किये जाएंगे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago