मुख्य समाचार

शिमला : घंडल पुल को शीघ्र किया जाएगा दुरुस्त – लोक निर्माण मंत्री

शिमला (विकास शर्मा/ब्यूरो चीफ),

लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज घंडल पुल का निरीक्षण किया और उपस्थित भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ताकि क्षतिग्रस्त पुल की समयबद्ध मरम्मत हो सके और वाहनों की सुगम आवाजाही संभव हो सके। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि यह पुल बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकी यह जिला शिमला को बिलासपुर और मंडी आदि जिलों से जोड़ता है और यहाँ से प्रतिदिन हज़ारों वाहन गुज़रते हैं। उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को बेहतर समन्वय स्थापित करने का आह्वान किया ताकि क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्र दुरुस्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि मुसीबत की इस घडी में वर्तमान प्रदेश सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी है और प्रभावित लोगों को हरसंभव मदद मुहैया करवाई जा रही है। वर्तमान प्रदेश सरकार लोगों को बेहतर सड़क सुविधा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है और इसी दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी बाधित सड़कों को खोलने के प्रयास युद्धस्तर पर जारी हैं और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी दिन रात इस कार्य में लगे हैं। इस अवसर पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के उच्च अधिकारी एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

चुराह में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म व बेचने के मामले में आरोपी पांच दिन के पुलिस रिमांड पर

ब्यूरो रिपोर्ट। तीसा। चुराह उपमंडल में 11वीं कक्षा की नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने और…

23 hours ago

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

2 days ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

2 days ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

3 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

1 week ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

1 week ago