भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
एन एस यू आई ईकाई राजकीय महाविद्यालय भरमौर के छात्रों द्वारा राज्य चेयरमैन हिमाचल प्रदेश यूथ एंड रिसर्च विभाग व निर्देशक राज्य हिमाचल पथ परिवहन निगम सुरजीत भरमौरी की अगुवाई में एक मांग पत्र जन-जातीय विकास मंत्री के भरमौर दौरे के दौरान सौंपा था व महाविद्यालय में रिक्त पड़े पदों को भरने का भी आग्रह किया था, जिसमें इकोनोमिक्स, जियोग्राफी, मैथ्यमैटिक्स, कैमिस्ट्री व अन्य विषयों के रिक्त पड़े पदों को भरने का आग्रह किया गया था व इसको प्रदेश सरकार द्वारा तुरंत प्रभावी क़दम उठाते हुए इन रिक्त पदों को भर दिया गया है | साथ में इंग्लिश लिल्ह कोठी व इकोनोमिक्स पांगी के रिक्त पदों को भी भरा गया है | सुरजीत भरमौरी ने इसके लिए प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व जन-जातीय विकास मंत्री हिमाचल प्रदेश जगत सिंह नेगी का बहुत-बहुत आभार प्रकट किया है | अब घर द्वार पर बी एस ई कर पाएंगे भरमौर के छात्र जिससे क्षेत्र में खुसी की लहर है |
ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…
शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…
मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…