मुख्य समाचार

रामपुर : सैंज पुलिस ने नष्ट की दो बीघा भांग की खेती

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

क्षेत्र में लगातार फैलते नशे के खात्मे के लिए रामपुर पुलिस लगातार प्रयासरत है। नशा तस्करों को दबोचने के साथ पुलिस अब नशा उगाने वालो पर भी अपना शिकंजा कस रही है। इसी कड़ी के तहत पुलिस थाना कुमारसैन के अंतर्गत सैंज चौकी के दल ने भांग उखाड़ो अभियान चलाया। जिसमें पुलिस ने सैंज में ही करीब दो बीघा भूमि पर चल रही अवैध भांग की खेती नष्ट की है। एसडीपीओ रामपुर शिवानी महला ने इस मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे जैसी सामाजिक बुराई को जड़ से समाप्त करने के लिए रामपुर पुलिस हर सम्भव करवाई कर रही है। उन्होंने आम जनता से भी आवाहन करते हुए की किसी भी क्षेत्र में अवैध नशे की खेती की सूचना तुरंत पुलिस को दे। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि नशा फैला रहे तस्करों व नशा कारोबारियों को किसी भी सूरत में बक्शा नही जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

चिट्टा तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, महिला से 40 ग्राम हेरोइन बरामद

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध अभियान के…

10 hours ago

युवती आत्महत्या मामला : युवक पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप, गिरफ्तार

मंडी ( नितेश सेनी , संवाददाता ) सुंदरनगर पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले रोपा…

10 hours ago

सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार उदघोषित अपराधी गिरफ्तार

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), सिरमौर पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

10 hours ago

शोक में संवेदना का साथ: सुंदर ठाकुर के घर पहुंचे जयराम ठाकुर, पहले भी निभा चुके हैं अपनापन”

कुल्लू (आशा डोगरा , सब एडिटर ), सुंदर ठाकुर के पिता के निधन पर हिमाचल…

10 hours ago

संगड़ाह नगर पंचायत की मतदाता सूची का प्रारूप जारी, 16 अप्रैल तक दावे-आपत्तियां आमंत्रित

ददाहू ( हेमंत चौहान, संवाददाता ), नगर पंचायत संगड़ाह के वार्ड संख्या 01 से 07…

12 hours ago

केलांग में हिमाचल दिवस की तैयारियां जोरों पर, डीसी किरण भड़ाना ने विभागों को सौंपे दायित्व

लाहौलस्पीती ( रंजीत लाहौली , संवाददाता ), जिला स्तरीय हिमाचल दिवस (15 अप्रैल) को भव्य…

13 hours ago