मुख्य समाचार

भरमौर : मणिमहेश यात्रा को सफल बनाने के लिए किए जाएंगे हर संभव प्रयास – कुलवीर सिंह राणा

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

मणिमहेश यात्रा के पुख्ता प्रबंधों को लेकर व यात्रा को सफल बनाने के लिए भरमौर प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है जिसके तहत जन-जातीय क्षेत्र भरमौर उपमंडल में पिछले कल लघु सचिवालय भरमौर एस डी एम कार्यालय में संयुक्त बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें टैक्सी यूनियन भरमौर के पदाधिकारी, व्यापार मंडल भरमौर के पदाधिकारी व हिमाचल पथ परिवहन निगम भरमौर के कर्मचारी, लोक निर्माण विभाग भरमौर के अधिकारी व भरमौर थाना प्रभारी व प्रशासनिक टीम ने भी इसमें भाग लिया | जिसकी अध्यक्षता एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने की, जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिसमें दंदवा से लेकर पट्टी तक सड़क मार्ग पर वाहनों को पार्किंग करने के स्थान चिन्हित किए जाएंगे व टैक्सी वाहनों, ढाबों, घोड़े खच्चरों की दरें भी भरमौर प्रशासन द्वारा जल्द ही निर्धारित की जाऐगी व यात्रा के दौरान बसों व बड़े वाहनों की आवाजाही साबनपुर के समीप पुलिस चैक पोस्ट तक ही रहेगी व जाम की स्थिति को देखते हुए ही बसें भरमौर बस स्टैंड तक पंहुच पाऐगी | इसके अलावा यात्रियों की सुविधा के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम भरमौर से हड़सर तक मिनी बसों को चलाएगा ताकि जाम की सम्सया से कुछ हद तक निजात मिल सके व भरमौर-हड़सर चौबिया मार्ग पर यात्रा के दौरान वन वे आवाजाही रहेगी | एस डी एम भरमौर कुलवीर सिंह राणा ने टैक्सी चालकों को दिशा निर्देश देते हुए बताया कि कोई भी टैक्सी चालक यात्रियों की सुविधा के लिए हर संभव सहायता प्रदान करें व प्रशासन द्वारा निर्धारित दरें ही यात्रियों से वसूलें | उन्होंने पुलिस विभाग भरमौर को भी दिशा निर्देश दिए कि जाम की समस्या व गलत तरीके से पार्किंग किए जाने वाले वाहनों पर शिंकजा कसे ताकि यात्रा से पहले ही स्थिति से निपटा जा सके | व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा द्वारा पुराना अड्डा हैलीपेड मार्ग को तुरंत दुरूस्त करने व इसमें वाहनों की आवाजाही समय सारणी अनुसार की जाए की बात कही व भरमौर प्रशासन द्वारा कार पार्किंग स्थल को यात्रा के दौरान पेड पार्किंग बनाने की योजना बनाई गई है व दंदवा से लेकर पट्टी तक सड़क मार्ग पर वाहनों को पार्क करने के स्थान भी संयुक्त टीम द्वारा जल्द ही चिन्हित किए जाएंगे | यह निर्णय संयुक्त बैठक में लिए गए व जिनको धरातल पर उतारने के लिए व मणिमहेश यात्रा को सफल बनाने के लिए भरमौर प्रशासन द्वारा गत वर्ष भरसक प्रयास किए जाएंगे | इस मौके पर व्यापार मंडल भरमौर के प्रधान रंजीत शर्मा, प्रैस सचिव महिंद्र पटियाल, महासचिव सुरेश ठाकुर, टैक्सी यूनियन के प्रधान श्याम ठाकुर, थाना प्रभारी भरमौर हरनाम सिंह, कनिष्ठ अभियंता लोक निर्माण विभाग भरमौर व हिमाचल पथ परिवहन निगम भरमौर के कर्मचारी भी मौजूद रहे |

Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

7 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

21 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

22 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago