मुख्य समाचार

सिरमौर : नोडल क्लब के लिए अब 10 जुलाई तक करें आवेदन

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी रमा शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्ष 2023 से 2025 तक नोडल क्लब योजना के लिए जिला सिरमौर के नाहन ,पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है, जिनका कार्यकाल 31 जुलाई, 2026 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इच्छुक युवा क्लब/मंडल अपने आवेदन के साथ क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, तथा क्लब द्वारा पिछले तीन वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु जारी किए गए समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छाया प्रतियां तथा अपनी रिपोर्ट अपने मोबाईल नम्बरों सहित जिला युवासेवा एवं खेल अधिकारी, चम्बा मैदान खेल परिसर, नाहन के कार्यालय में बढ़ाई गई तिथि 10 जुलाई, 2023 तक जमा करवाऐं। चयन में आवेदक युवा क्लबों/मण्डलों की युवासेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों में प्रतिभागिता तथा सक्रियता को प्राथमिकता दी जाएगी। एक विकास खंड से एक युवा मण्डल का चयन किया जाएगा, जिसे दो वर्ष की अवधि के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब चयनित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

शिमला में लापता नाबालिग सकुशल बरामद, परिवार को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ),शिमला में लापता हुई 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को पुलिस…

3 minutes ago

कालाबाजारी पर लगाम, हिमाचल में गैस सिस्टम हुआ पारदर्शी

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए एक अहम कदम…

1 hour ago

बिजली सब्सिडी बहाल: 300 यूनिट तक फिर सस्ती बिजली, लाखों उपभोक्ताओं को बड़ी राहत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के लाखों बिजली उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर है। प्रदेश…

7 hours ago

भगवान कहलाने वाला डॉक्टर बना तस्कर: नाहन चिट्टा केस में चौंकाने वाला खुलासा

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के मुख्यालय नाहन में सामने आए चिट्टा मामले में एक…

17 hours ago

पंचायती राज चुनाव 2026: आरक्षण रोस्टर में बदलाव के नियम पर हाईकोर्ट की रोक

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में प्रस्तावित पंचायती राज चुनाव 2026 से पहले आरक्षण रोस्टर को…

21 hours ago

नाहन में 19 जुलाई को होगी 18वीं भगवान श्री जगन्नाथ रथ यात्रा, 20 अप्रैल से शुरू होंगी प्रभात फेरियां

नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), भगवान श्री जगन्नाथ मंदिर नाहन के बड़े हाल में…

22 hours ago