मुख्य समाचार

कुल्लू : बिजलेश्वर युवक मण्डल व महिला मण्डल थासीभ्रा ने चलाया स्वच्छता अभियान

कुल्लू (आशा डोगरा/सब एडिटर),

जिला कुल्लू मुख्यालय से सटे खराहल घाटी के थासीभ्रा गाँव में बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा व महिला मण्डल थासीभ्रा ने सभी गांववासियों के साथ मिलकर पूरे गाँव के रास्तों व नालियों को साफ़ किया | इस स्वच्छता अभियान में पूरे गांववालों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया और गाँव को स्वच्छ बनाने में सभी ने अपना सम्पूर्ण सहयोग दिया | महिला मण्डल थासीभ्रा के प्रधान बेगमा देवी ने कहा कि कुछ समय से पूरे गाँव में हर जगह कूड़ा कचरा फ़ैल गया था और घरों के गंदे पानी की निकास नालियां कूड़े की बजह से बंद हो चुकी थी, जिससे आने-जाने में सभी राहगीरों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था | ऐसे में बिजलेश्वर युवक मण्डल के अध्यक्ष व समस्त सदस्यों ने फैसला लिया कि गाँव में आ रही इस कूड़े कचरे की समस्या का समाधान किया जाये | इस हेतु युवक मण्डल के सभी सदस्यों ने गाँव के प्रत्येक घर में जाकर इस सफाई अभियान में भाग लेने के लिए सभी गांववासियों से अपील की | परिणामस्वरूप सभी गांववासियों ने इस समस्या का समाधान करने में दिलचस्पी दिखाई तथा सभी ने मिलकर पूरे गाँव के रास्तें में फैली गंदगी, कांटे, झाड़ियाँ तथा नालियों में फसे कचरे को साफ़ किया | बिजलेश्वर युवक मण्डल थासीभ्रा जिला कुल्लू के अध्यक्ष उत्तम चन्द ने इस स्वच्छता अभियान में अपना सहयोग  देने के लिए अपने सभी सदस्यों सहित महिला मण्डल थासीभ्रा के सदस्यों व सभी गांववालों का आभार प्रकट किया और सभी जनमानस से विनती की गई कि कृपया अपने घरों के आसपास व रास्तों में कूड़ा-कचरा न फैलाएं और वातवरण को स्वच्छ बनायें रखें |

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago