मुख्य समाचार

रामपुर : स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप के पदक विजेता हुए सम्मानित

रामपुर बुशहर (ललित ठाकुर/सब एडिटर),

सुंदरनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर बॉक्सिंग स्पर्धा में रामपुर बुशहर के बॉक्सरों ने शानदार प्रदर्शन कर अपना दबदबा बनाया। इस राज्य स्तरीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 44 किलोग्राम भार वर्ग में ईशान ठाकुर ने स्वर्ण पदक जीता और साथ ही इस स्पर्धा में श्रेष्ठ बॉक्सर का खिताब भी अपने नाम किया। वही रामपुर बुशहर के ही आशका और शिवम ने भी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए बुशहर बॉक्सिंग क्लब रामपुर ने सभी पदक विजेताओं को उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर के द्वारा सम्मानित किया। इस सम्मान कार्यक्रम के दौरान सबसे पहले उपमंडलाधिकारी तथा बुशहर बॉक्सिंग क्लब ने पदक विजेताओं को फूल माला पहनकर स्वागत किया। जिसके बाद सभी खिलाड़ियों को बॉक्सिंग ग्लव्स और बॉक्सिंग ड्रेस किट देकर पुरुस्कृत किया। इस दौरान पदक विजेताओं के कोच विनोज ठाकुर तथा खिलाड़ियों के अभिभावकों को भी सम्मानित किया। इस उपलब्धि पर बुशहर बॉक्सिंग क्लब के अध्यक्ष तिलक राज शर्मा ने ईशान ठाकुर, आशका और शिवम नेगी को बधाई देते हुए कहा कि रामपुर के बच्चों ने बॉक्सिंग स्पर्धा के इस सत्र में तीन स्वर्ण पदक जीतकर रामपुर बुशहर और माता-पिता का नाम चमकाया है। साथ ही खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले शहर का नाम रोशन किया है। तिलक राज शर्मा ने पदक विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस सम्मान समारोह के अवसर पर विनाेज नेगी, जसवीर ठाकुर, चेतन शर्मा, अजय शर्मा, अशवनी शर्मा, विक्की ठाकुर, हैप्पी सोनी व अन्य मौजूद रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

HRTC बस के ब्रेक फेल, 38 यात्री घायल; चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

ब्यूरो रिपोर्ट। कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते भेखली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक एचआरटीसी…

19 hours ago

सेब के बगीचे में काम कर रहे व्यक्ति पर भालू का हमला, गंभीर घायल

सुरजीत नेगी रामपुर। रामपुर बुशहर: सराहन वन परिक्षेत्र के तहत भगावट बीट के थाडा गांव…

21 hours ago

हिमाचल के स्कूलों में दाखिला फॉर्म से हटेगा जाति का कॉलम, CM सुक्खू का बड़ा ऐलान

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने स्कूलों में जाति आधारित पहचान और भेदभाव को…

2 days ago

आंगन की पानी की टंकी में डूबा 4 साल का इकलौता बेटा, परिवार में मचा कोहराम

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी जिले के कोटली उपमंडल के बरयारा गांव में रविवार को दर्दनाक हादसे…

6 days ago

बिना OTP, कॉल या लिंक के शिमला में साइबर ठगी! FD तोड़कर खाते से उड़ाए 1.99 लाख रुपये

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला: राजधानी शिमला के समरहिल क्षेत्र में साइबर ठगी का हैरान करने वाला…

6 days ago

चट्टान बनी काल, एयरबैग ने बचाई 5 लोगों की जान

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा के कछियारी-रानीताल फोरलेन पर शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया। बाथू…

7 days ago