मुख्य समाचार

राजगढ़ : चुनाव नजदीक आते ही याद आया अपना क्षेत्र – पच्छाद कांग्रेस मंडल

राजगढ़ (निशेष शर्मा/संवाददाता),

पिछले दिनों हमारे शिमला संसदीय क्षेत्र के हमारे सांसद सुरेश कश्यप ने राजगढ़ क्षेत्र का दौरा किया जो कि बहुत ही हताशा भरा रहा | राजगढ़ क्षेत्र के लोगों ने उनके अंतिम चुनावी वर्ष के तहत बहुत सी उम्मीदें लगाई परन्तु यह सारी उम्मीदें धरी की धरी रही | यह बात पच्छाद मंडल द्वारा एक प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से जारी की, जिसमें मंडल अध्यक्ष जय प्रकाश चौहान, प्रदेश सचिव अरुण मेहता, प्रदेश सचिव दयाल प्यारी, ओबीसी अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अमन ठाकुर, हरदेव राणा, रणवीर ठाकुर, शकुंतला प्रकाश चौहान, विजय लक्ष्मी ठाकुर, रत्तन ठाकुर, रत्तन कश्यप, अनिल पुंडीर, ओम प्रकाश ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर, सुधीर ठाकुर, रामकृष्ण ठाकुर, अनुज ठाकुर, विक्रम ठाकुर, चंद्रमोहन शर्मा, अरुण चौहान आदि बहुत से लोगों ने संयुक्त बयान जारी करते हुए कहा कि सांसद सुरेश कश्यप का यह दौरा बहुत ही निराशाजनक रहा और इसमें स्थानीय नुमायंदे होने के कारण जो उम्मीदें अंतिम चुनावी वर्ष में थी वह बहुत ही हतोत्साहित करने वाली थी। जो सांसद पिछले पांच वर्षों में सिर्फ़ इधर उधर भटकते रहे अब अंतिम वर्ष में उनके पास अपने क्षेत्र को देने के लिए कुछ भी नहीं है।
Himachal Darpan

Recent Posts

रोन्हाट में गहरी खाई में गिरी कार, 35 वर्षीय युवक की मौत

संध्या कश्यप नाहन। सिरमौर जिले के गिरिपार क्षेत्र में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं…

6 hours ago

आखिर क्यों बढ़ रहा है इस स्कूल का क्रेज? जानिए पूरी कहानी

कुल्लू ( आशा डोगरा , सब एडिटर ), धार्मिक पर्यटन स्थल बागासराहन में CBSE स्कूल…

20 hours ago

नियमों से ऊपर नहीं VIP — अवैध हूटर और फ्लैग रॉड पर चालान

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा यातायात नियमों के अनुपालन और…

21 hours ago

अप्रैल में ‘दिसंबर’ जैसा हाल: हिमाचल में बर्फबारी-ओलावृष्टि से ठंड की वापसी, तापमान 12° गिरा; 75 सड़कें बंद, 884 ट्रांसफार्मर ठप

ब्यूरो रिपोर्ट प्रदेश में अप्रैल महीने के बीचों-बीच मौसम ने अचानक करवट बदल ली है।…

1 day ago

सोलन के जिला परिषद वार्ड नंबर 4 वाकना से युवा उम्मीदवार हिमेश शर्मा ने ठोकी ताल, युवाओं का मिल रहा साथ

सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का बिगुल बज चुका…

1 day ago

अवैध कब्जाधारियों पर चुनावी सख्ती: 1.60 लाख लोग पंचायत चुनाव से बाहर, स्वघोषणा में झूठ पर होगी कड़ी कार्रवाई

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है।…

1 day ago