अपराध /दुर्घटना

चंबा : चंबा-जोत मार्ग पर कार में लगी आग, बीएसएफ जवान की मौत

चंबा (एम एम डैनियल/ब्यूरो चीफ), 
चंबा-जोत मार्ग पर चलती कार में आग लगने के कारणतत्काल उसमें सवार एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। हालांकि मामले की सूचना मिलते ही दमकल केंद्र चंबा व पुलिस चौकी सुल्तानपुर की टीमें मौके पर रवाना हो गई। लेकिन जब तक दमकल व पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य आरंभ किया तब तक बहुत देर हो चुकी। वहीं मामले का संज्ञान होते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला चंबा विनोद धीमान ने स्वयं घटना स्थल का मुआयना करने सहित फॉरेंसिक विभाग टीम को मौके पर बुलाकर जले शव के अवशेष एकत्रित कर उसे पोस्टमार्टम के लिए पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा स्थित फॉरेंसिक प्रयोगशाला में भेजे गये। वहीं मृतक की पहचान कर उसके परिजनों को भी मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच से ज्ञात हुआ कि एक बीएसफ में कार्यरत अमित राणा पुत्र रघुवीर राणा निवासी गांव गेहीं/लगोड़ नुरपुर जिला कांगड़ा निवासी जवान अपनी निजी कार एचपी 28जी-9306 से चंबा की ओर जा रहा था। लेकिन जैसे ही उसने जोत मार्ग की चढ़ाई पार की तो चलती कार में उससे गाड़ी की हैंडब्रेक लग गई। वहीं कार में अचानक आग की लपटे उठ पड़ी। कार की हैड़ब्रेक लगने के कारण जवान अमित राणा को बाहर आने तक का मौका नहीं मिला। वहीं इस उसी दौरान वहां से गुजरते अन्य राहगीरों ने स्वयं राहत-बचाव कार्य करते हुए हादसे की सूचना पुलिस चौकी सुल्तानपुर को देने सहित दमकल विभाग को इस संदर्भ में सूचित किया। लेकिन जब तक बीएसएफ जवान अमित तक मदद पहुंचती तब तक उसके जीवन की लीला समाप्त हो गई। वहीं दमकल विभाग ने कड़ी मशक्त के बाद कार में लगी आग पर काबू तो पा लिया। लेकिन तेज आग की लपटों के कारण बीएसएफ जवान अमित का शरीर पूर्ण रूप से जल कर खाख हो गया। पुलिस ने मृतक जवान अमित के जलने के बाद बचे अवशेषों को आला अधिकारियों की मौजूदगी में फॉरेंसिक विशेषज्ञ दल के साथ एकत्रित कर उसका पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय चंबा में फॉरेंसिक प्रयोगशाला में पोस्टमार्टम करवाया गया। जिसके मृतक के गिने-चुने बचे हड्डियों के अवशेषों को पुलिस ने तमाम औचारिकताओं के पूर्ण करने के पश्चात आगामी रस्मों के निर्वाह के लिए परिजनों को सौंप दिए। उधर मामले की पुष्टि करते हुए  पुलिस अधीक्षक जिला चंबा अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस व दमकल कर्मियों को मामले की सूचना तो मिली। लेकिन चंबा मुख्यालय से जोत तक पहुंचते-पहुंचते कार जलकर पूर्ण रूप से राख हो गई। जिसमें तत्काल सवार सेना का जवान भी पूर्ण रूप से जल गया। जिसके केवल कार से कुछ अवशेष ही बरामद हो पाए। पुलिस आग लगने के कारणो ज्ञात करने के लिए फॉरेंसिक विभाग की मदद ले रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। जबकि परिजनों को मामले की सूचना दे दी थी। जिसके चलते वीरवार को पुलिस ने मृतक जवान के बचे हुए अवशेष पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिए हैं।
Himachal Darpan

Recent Posts

ददाहू में आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह

ददाहू (हेमंत चौहान , संवाददाता ), ददाहू स्थित आर वी एन पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल…

16 hours ago

हिमाचल की राजनीति में चमका एक और युवा सितारा

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के करीबी और…

16 hours ago

शिमला में PIT NDPS अधिनियम के तहत नशा तस्करी के आरोपी की गिरफ्तारी

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ) , जिला पुलिस शिमला ने नशा तस्करी…

16 hours ago

गुमशुदगी की सूचना पर त्वरित कार्रवाई — व्यक्ति सुरक्षित मिला, परिजनों को सौंपा गया

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), 17 फरवरी को सुबह थाना ननखड़ी में विपिन कुमार…

21 hours ago

सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की हत्या कर खुद भी दी जान, क्षेत्र में दहशत

ओपी शर्मा भरमौर। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की उपतहसील धरवाला अंतर्गत ग्राम पंचायत लोथल के गांव…

23 hours ago

दर्दनाक हादसा: राजगढ़ में कार खाई में गिरी, पति-पत्नी की मौत, चालक गंभीर

निशेष शर्मा संवाददाता राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौके…

23 hours ago