मुख्य समाचार

मंडी : चार साल हो गए एप्लीकेशन दिए हुए, आज दिन तक नहीं लगा डंगा

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

लगभग चार वर्ष पूर्व जब पंडोह के साथ लगते स्योग में फोरलेन निर्माण के लिए कटिंग की गई थी तो उस वक्त राजकुमार के घर पर खतरा मंडरा गया था। राजकुमार ने इस संदर्भ में 20 सितंबर 2019 को एनएचएआई के अधिकारियों और जिला प्रशासन को सूचित भी किया था। अधिकारियों ने संयुक्त रूप से मौके पर आकर स्थिति का जायजा लिया था और घर की सुरक्षा के लिए डंगा लगाने की हामी भरी थी। लेकिन आज चार वर्ष होने को हैं और डंगे का कहीं नामो निशां ही नहीं। राजकुमार ने बताया कि जैसे-जैसे समय बीतता गया वैसे-वैसे खतरा और बढ़ता गया। अधिकारियों ने कहा था कि इस इलाके में निर्माणाधीन कंपनी का बैचिंग प्लांट लगेगा जिसके बाद डंगा लगा दिया जाएगा। आज बैचिंग प्लांट को लगे भी वर्षों बीत गए, लेकिन डंगा नहीं लगाया गया। राजकुमार ने बताया कि उसके घर के साथ एक डंगा लगना था जिसे लगा दिया गया है लेकिन उसके घर को सुरक्षित रखने के लिए डंगा नहीं लगाया जा रहा है। इन्होंने अपनी जमीन फोरलेन निर्माण के लिए दी हुई है। अब तो घर पर दरारें पड़ना शुरू हो गया है। बरसात का मौसम भी शुरू हो गया है और बरसात जमकर कहर बरपा रही है। ऐसे में अब घर में रहने से डर लग रहा है। इन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर घर को नुकसान पहुंचता है और जान माल का नुकसान होता है तो इसकी जिम्मेवारी एनएचएआई और जिला प्रशासन की होगी। वहीं, जब इस बारे में एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उक्त व्यक्ति एक बार कार्यालय आकर इस संदर्भ में सूचित करे। इस बारे में जानकारी ली जाएगी कि उस वक्त क्या कुछ कार्रवाई हुई थी। क्योंकि मामला मेरे यहां आने से पहले का है।

Himachal Darpan

Recent Posts

सप्ताहांत पर सोलन–शिमला मार्ग पर बढ़ा ट्रैफिक वॉल्यूम, पुलिस की सक्रिय व्यवस्था से यातायात रहा सुचारू

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला जिला में 10 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026…

2 hours ago

पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल मीडिया वॉरियर्स का जलवा, दिल्ली को 9 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में एंट्री

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ), चंडीगढ़ में पहली बार आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग में हिमाचल…

2 hours ago

सरकाघाट के गोपालपुर में कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या, इलाके में सनसनी

ब्यूरो रिपोर्ट। सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में आज सुबह एक दिल दहला देने वाली…

3 hours ago

रोहड़ू में चिट्टा तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़, मुख्य सप्लायर गिरफ्तार

शिमला (विकास शर्मा ,ब्यूरो चीफ ), शिमला पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा…

4 hours ago

हिमाचल में बदला मौसम का मिजाज, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी; 16 अप्रैल तक मौसम रहेगा शुष्क

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। शनिवार को…

23 hours ago

नारी शक्ति का सम्मान नहीं, सशक्त नेतृत्व का अधिकार—मोदी सरकार ने इतिहास रचा : रमा ठाकुर

शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), कहा,,33% आरक्षण नहीं, नए भारत की नई दिशा—अब…

2 days ago