मुख्य समाचार

कांगड़ा : पंडित शिव कुमार उपमन्यु के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर आदरांजलि

धर्मशाला (सोनाली/संवाददाता),

पूर्व शिक्षा मंत्री पंडित शिव कुमार उपमन्यु के चतुर्थ वार्षिक श्राद्ध पर आज शाहपुर में उनके आवास पर आदरांजलि अर्पित करने वालों का तांता लगा रहा। इस दौरान हर आम और खास व्यक्ति ने प्रदेश के विकास में उनके अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया और अपनी भावांजलि अर्पित की। प्रदेश में पर्यटन विकास का जिम्मा देख रहे पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर समेत राजनीति, प्रशासन, कला, साहित्य जगत के अनेक बड़े नाम श्री उपमन्यु को श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में शामिल रहे। इस मौके पंडित शिव कुमार उपमन्यु के पुत्र राजीव उपमन्यु, रंजन उपमन्यु तथा अन्य परिवारजनों ने उपस्थित सभी लोगों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। बता दें, 23 मई 1927 को जन्मे पंडित शिव कुमार का 11 जुलाई, 2019 को 92 वर्ष की आयु में निधन हुआ था। अपने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए आर.एस. बाली ने कहा कि पंडित शिव कुमार उपमन्यु का व्यक्तित्व और उनके कार्य राजनीति, शिक्षा और सामाजिक सेवा जगत के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके जीवन से हर व्यक्ति को साहस के साथ आगे बढ़ने और सफलता में भी सदैव जमीन से जुड़े रहने की प्रेरणा मिलती है। अपने जमाने के दिग्गज राजनीतिज्ञ तथा प्रदेश के शिक्षा मंत्री रहे पंडित शिव कुमार उपमन्यु प्रदेश की राजनीति का बड़ा नाम थे। यह उनकी विलक्षण नेतृत्व क्षमता और कार्यकुशलता की ही बानगी है कि एक समय शिक्षा, उद्योग, श्रम एवं रोजगार व लोक निर्माण विभाग समेत 18 विभागों की जिम्मेदारी उनके पास थी। प्रदेश के दो मुख्यमंत्रियों के साथ सरकार में काम करने का गौरव रखने वाले शिव कुमार उपमन्यु ने परिवार से मिली राजनीतिक विरासत को बखूबी आगे बढ़ाया। पंडित शिव कुमार तत्कालीन मुख्यमंत्री रामलाल ठाकुर व वीरभद्र सिंह सरकार के समय में मंत्री रहे। वे वर्ष 1977 से 1990 तक कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले भटियात का प्रतिनिधित्व करते रहे। उनके पिता पंडित जयवंत राम भी प्रदेश के नामी राजनेता थे, जो प्रदेश विधानसभा के पहले अध्यक्ष रहे। एक विजनरी राजनेता के तौर पर याद किए जाने वाले पंडित शिव कुमार उपमन्यु की पहचान एक कार्यकुशल सरकारी अधिकारी और कमाल के लेखक के तौर पर भी थी। पंजाब विश्वविद्यालय लाहौर से उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उपरांत वे प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में एपीआरओ तथा डीपीआरओ (जिला लोक संपर्क अधिकारी) के पद पर भी रहे। प्रवृति से साहित्यकार श्री उपमन्यु का लेखन के क्षेत्र में भी बड़ा योगदान रहा।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

2 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago