मुख्य समाचार

राजगढ़ : एकल विद्यालयों के माध्यम से लोग कर रहे रामदरबार के दर्शन  

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

अयोध्या से आए रामदरबार रथ के दर्शन के लिए इन दिनों राजगढ़ के संच मुख्यालय शीलाबाग और देवठी मझंगाव के अंतर्गत आने वाले गांवों लोगों की भीड़ उमड़ रही है। संच प्रमुख शीलाबाग मीरा देवी ने बताया कि इस राम रथ को  अयोध्या में सात महीने प्रतिष्ठित करने के उपरांत एक वर्ष के भ्रमण पर भेजा जाता है जिसका उददेश्य सनातन हिंदू धर्म के बारे लोगों को जागरूक करना है । उन्होने बताया कि राजगढ़ अंचल के अतंर्गत कुल 330 एकल विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं जिनमें से शीलाबाग संच के अधीन  कुल 30 एकल विद्यालय हैं  जिसमें से 15 एकल विद्यालय सीमा पर लगते जिला शिमला में हैं। मीरा देवी के अनुसार रामरथ के साथ योजना प्रमुख कपिल पराशर, पुजारी दयाराम शर्मा और सारथी कपिल शर्मा इस भ्रमण का संचालन कर रहे हैं । उन्होने बताया कि रामरथ का गांव गांव में लोगों द्वारा भव्य स्वागत तथा भजन कीर्तन  करके वातावरण को भक्तिमय बनाया जा रहा हैं । पुजारी दया राम शर्मा द्वारा भगवान राम और ग्राम देवता की हर जगह विधिपूर्वक पूजन व मिलन करवाया जा रहा है। मीरा ने बताया कि रामरथ का भ्रमण बीते चार जून को शीलाबाग से आरंभ किया गया था और संच के अधीन आने वाले तीस गांव का भ्रमण किया गया जिसमें बगड़, धाली, सेरी, दीद, डिब्बर, मटलोड़ी, कूफर मटलोड़ी, दोची, पाब, धलेवग, सतलाई, धार, धार करेवड़ी, कारटू, पड़िया, शिरवा, पनीसेर, धाली, बागड़ा, आंजी, ट्रहाई, नालटा, नट, बागड़िया, नेई नेटी, नौहरा, डुब्लु , ठारू, लेऊनाना और शिल्ली में लोगों रामदरबार के दर्शन किए गए। इन दिनों रामरथ द्वारा सनौरा संच का भ्रमण्ण किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

नारग की शराब कंपनी पर FSSAI का बड़ा एक्शन! 15 दिन के लिए लाइसेंस सस्पेंड, एक्सपायर्ड फ्लेवर समेत कई गंभीर खामियां मिलीं

ब्यूरो रिपोर्ट। सिरमौर। जिला सिरमौर के नारग स्थित शराब कंपनी मैसर्स पैराडाइज डिस्टिलरीज प्राइवेट लिमिटेड…

1 day ago

ननखड़ी के गाहन में दर्दनाक सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर; चालक की मौत, एक गंभीर

ब्यूरो रिपोर्ट। ननखड़ी। शिमला जिले की ननखड़ी तहसील के गाहन क्षेत्र में शनिवार शाम एक…

1 day ago

सुक्खू सरकार में अचानक बड़ा बदलाव! दो मंत्रियों को मिली अहम विभागों की कमान, आखिर क्यों?

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार में विभागीय जिम्मेदारियों को लेकर अस्थायी बदलाव…

2 days ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अटल टनल दौरे को लेकर तैयारियां तेज, कुल्लू में प्रशासन ने की व्यवस्थाओं की समीक्षा

आशा डोगरा कुल्लू। कुल्लू, 19 सितंबर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अक्टूबर माह में प्रस्तावित अटल…

3 days ago

छात्रों के लिए बड़ी राहत! 4 साल की यूजी के बाद 1 साल में मास्टर, इग्नू ने बदला उच्च शिक्षा का नियम

ब्यूरो रिपोर्ट राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) ने…

3 days ago

बाइक रोकी तो खुला चिट्टे का राज, 6.21 ग्राम हेरोइन बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। पांवटा साहिब। सिरमौर पुलिस की SIU नाहन टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी…

3 days ago