मुख्य समाचार

सिरमौर : रवीना चौहान ने की हिंदी विषय के सहायक आचार्य की परीक्षा पास

ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

शिलाई तहसील दुर्गम क्षेत्र धमून गांव की रवीना चौहान ने कॉलेज केडर के हिंदी विषय के सहायक आचार्य की परीक्षा पास कर पुरे इलाके का नाम रोशन किया है। रवीना के पिता रामलाल सी सी आई सीमेंट कारखाने राजवन से अभी हाल ही में सेवानिवृत हुए है और माता ममता देवी गृहणी है। रवीना की प्रारम्भिक शिक्षा कुनैर धमोंन से हुई और 12वीं की परीक्षा रा०व०मा०वि० गोरखु वाला तथा रा० महाविद्यालय पोंटा साहिब से बीए एवं हिमाचल प्रदेश विश्व विद्यालय शिमला से हिंदी में एमए की उपाधि हासिल की। रवीना ने प्रथम प्रयास में ही हिंदी विषय में नेट, जे आर एफ निकाल कर वर्तमान में पीएचडी में दाखिला लिया है। उसने प्रथम प्रयास में ही 25 वर्ष की आयु में हिंदी में सहायक प्राध्यापक की परीक्षा पास कर पुरे इलाके का नाम रोशन किया है। वह अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता -पिता, बड़े भाई अनिल, भाभी, नरीता और बड़ी बहन किरण एवं गुरुजनो को देती है। उसका मानना है कि खुद पर भरोसा रख कर नियमित रूप से मेहनत करने से कामयाबी अवश्य मिलती है।

Himachal Darpan

Recent Posts

जिस गाय को ढूंढ रहा था मालिक, वही सोशल मीडिया पर बिक रही थी 15 हजार में!

ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…

10 hours ago

लापता होने के बाद तालाब में मिला युवक का शव, शरीर पर चोट के निशान; हत्या या हादसा? जांच में जुटी पुलिस

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…

10 hours ago

महिला वन रक्षक से फोन पर अभद्रता, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप

ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…

10 hours ago

पुलिस को देखते ही घबराए दो युवक, तलाशी में निकली चिट्टे की बड़ी खेप

ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…

10 hours ago

नाबालिगा से दुराचार मामले में बड़ा फैसला, दोषी को 20 साल की जेल और 5 हजार जुर्माना

ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…

14 hours ago

CM सुक्खू आज रोहड़ू में, कई विकास परियोजनाओं पर लगेगी मुहर; नशे के खिलाफ भी बड़ा संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…

19 hours ago