मुख्य समाचार

राजगढ़ : छोगटाली विद्यालय की गुंजन व आरूषि ने पाया द्वितीय पुरस्कार

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

विगत सप्ताह संस्कृत महाविद्यालय नाहन में संस्कृत अकादमी शिमला द्वारा जिला स्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें 355 छात्र और छात्राओं ने भाग  लिया। दुर्गम स्थानों से आए हुए सभी विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत, संस्कार और संस्कृति से ओतप्रोत होकर इस प्रतियोगिता में  बढ़ चढ़कर भाग लिया l इस अवसर पर रे संस्कृत गीतिका, मंत्र उच्चारण, श्लोका उच्चारण व विषय में कनिष्ठ और वरिष्ठ दोनों वर्गो की अलग-अलग प्रतियोगिताएं करवाई गई, जिसमे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली की दसवी कक्षा की छात्रा गुंजन ठाकुर ने गीतिका में तथा इसी विद्यालय की नवी कक्षा की छात्रा आरूषि ने भाषण प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त कनिष्ठ वर्ग में आरजू ने श्लोक उच्चारण में तृतीय स्थान प्राप्त किया तथा नवी कक्षा की विद्यार्थी शिवांशी ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया। जिला स्तरीय प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधीश सिरमौर सुमित खिंमटा ने किया। गोरतलब है कि संस्कृत शिक्षक परिषद जिला सिरमौर की पूरी कार्यकारिणी, जिनमें वेद प्रकाश पराशर, प्रशांत शर्मा, विनोद, गोविंन्द शर्मा, नरेंद्र राणा, राजेंद्र, लायक राम, अर्चना शर्मा, दीपिका आदि सहयोग में उपस्थित रहे। संस्कृत महाविद्यालय के सभी आचार्यों व बच्चों ने इस कार्य को पूरी तरह से संस्कार युक्त व शालीनता के साथ सम्पन्न करवाने में सहयोग दिया। डॉ. नाग दत्त डिमरी के कर कमलों द्वारा पुरस्कार वितरण कर कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में छोगटाली विद्यालय की इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए कार्यकारी प्रधानाचार्य सुरेंद्र पुंडीर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष देश राज ठाकुर तथा ग्राम पंचायत प्रधान अंजना ठाकुर ने विद्यालय की सुशिक्षित एवं कर्मठ संस्कृत शिक्षिका ललीता चौहान व सभी प्रतिभागी विद्यार्थियो को हार्दिक बधाई दी। गोरतलब है कि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छोगटाली में तीनो भाषाओ हिंदी, संस्कृत तथा अंगेजी में दैनिक प्रार्थनासभा की गतिविधियो को आयोजित किया जा रहा है।

Himachal Darpan

Recent Posts

14 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला, गर्भवती होने पर खुला राज

ब्यूरो रिपोर्ट। मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ…

7 hours ago

CM सुक्खू की बड़ी सौगातें: 17 अगस्त को स्कूलों में छुट्टी, वन मित्रों का मानदेय ₹12 हजार; 4 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

ब्यूरो रिपोर्ट मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की…

2 days ago

शौच के लिए निकला 14 वर्षीय दिव्यांग किशोर, अचानक फिसला पैर; 15 फुट नीचे गिरने से दर्दनाक मौत

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। शिमला जिले की नेरवा तहसील के अंतर्गत गांव भूट में एक दर्दनाक…

2 days ago

माता-पिता पर मारपीट व जबरन शादी के गंभीर आरोप, जान के खतरे का दावा कर छोड़ा घर

संध्या कश्यप नाहन सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन से सामने आए एक मामले ने क्षेत्र में…

2 days ago

पांवटा साहिब में 13.680 किलो चूरा पोस्त बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

संध्या कश्यप नाहन। पांवटा साहिब, 13 अगस्त। पुलिस थाना पांवटा साहिब के तहत SIU नाहन…

3 days ago

15 अगस्त पर हिमाचल के 4967 निर्माण श्रमिक परिवारों को 20.61 करोड़ की वित्तीय सहायता

ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की ओर से 15…

4 days ago