मुख्य समाचार

राजगढ़ : प्रसिद्ध लोकगायक रामलाल वर्मा कलाधर सम्मान से विभूषित

राजगढ़ (पवन तोमर/ब्यूरो चीफ),

प्रसिद्ध लोकगायक रामलाल वर्मा को प्रतिष्ठित मान सिंह हाब्बी कला केंद्र जालग द्वारा कलाधर सम्मान-2023 से विभूषित किया गया है। यह सम्मान भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश के पूर्व निदेशक डॉ. प्रेम शर्मा और पदमश्री विद्यानंद सरैक द्वारा बीते दिनों जालग सिरमौर में आयोजित समरोह में प्रदान किया गया। कलाधर सम्मान मिलने से जहां रामलाल वर्मा ने अपने माता पिता व इलाके का नाम रोशन किया है वहीं पर सम्मान मिलने से समूचे क्षेत्र में खुशी का महौल है। इनके पिता दयाराम वर्मा को बधाई देने वालों का तांता लग रहा है। बता दें वर्ष 1970 में जन्में रामलाल वर्मा दूरदराज गांव पीरन के निवासी है और काफी वर्षों से सिरमौर के जघेड़ में रह रहे हैं। बीते करीब 25 वर्षों से संगीत कला से जुड़े है। इनके द्वारा राजनीति शास्त्र में एमए की है। स्कूल व कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं प्रतियोगिताओं में रामलाल वर्मा सदैव बढ़चढ़ कर भाग लेते थे। युवा अवस्था में रामलाल ने शायद ही प्रदेश का कोई ऐसा मेला नहीं छोड़ा होगा जहां पर इन्होनें सुरीली आवाज का जादू न बिखेरा न हो। रामलाल वर्मा आकाशवाणी शिमला से भी बी हाई ग्रेड कलाकार अनुमोदित है। इनके पहाड़ी लोकगीत आकाशवाणी शिमला से भी प्रसारित होते रहते हैं। प्रसिद्ध चूड़ेश्वर लोकनृत्य सांस्कृतिक मंडल और आसरा सांस्कृतिक दल जालग सिरमौर के रामलाल वर्मा संस्थापक सदस्य है इस संस्था के साथ जुड़कर इन्होनें प्रदेश के अतिरिक्त देश के विभिन्न राज्यों और विदेशों में भी लोकनृत्य और लोकगीतों और लोकनाटय प्रस्तुत करके हिमाचल की संस्कृति का प्रदर्शन करके प्रदेश का नाम रोशन किया है । दिवाने तेरे नाम के ऑडियो कैसेट तथा पहाड़न विडियो एलबम में रामलाल वर्मा के अधिकांश गीत रिकार्ड किए गए है जिसने मार्किट में धूम मचाई है। अपने गांव के ठोडा क्लब और करियाला क्लब में इनके द्वारा मुख्य कलाकार की भूमिका आज भी निभाई जा रही है। रामलाल वर्मा एक अच्छे कलाकार होने के साथ प्रगतिशील किसान भी है। प्रदेश की संस्कृति के सरंक्षण के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए इन्हें अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया गया है।

Himachal Darpan

Recent Posts

झाकड़ी परियोजना में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर अधिकारियों-कर्मचारियों और परिजनों ने किया योगाभ्यास

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

19 hours ago

लापरवाही पर गिरी गाज: न्यू शिमला थाना के SHO हटाए गए, पुलिस विभाग ने दिया सख्त संदेश

ब्यूरो रिपोर्ट। शिमला। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने ड्यूटी में लापरवाही के मामलों पर सख्त रुख…

20 hours ago

रामपुर परियोजना h में धूमधाम से मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

रामपुर बुशहर ( सुरजीत नेगी , संवाददाता ), रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर…

21 hours ago

शराब के नशे में बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट, डंडे से पीट-पीटकर की हत्या

ब्यूरो रिपोर्ट सुंदरनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र…

21 hours ago

कोरम पूरा न होने से टला नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष का चुनाव, 24 को होगी अगली बैठक

नाहन ( संध्या कश्यप , संवाददाता ), नाहन: नगर परिषद के अध्यक्ष / उपाध्यक्ष के…

22 hours ago

सरकाघाट में एचआरटीसी बस सड़क से पलटी, चालक-परिचालक समेत एक यात्री घायल, बड़ा हादसा टला

मंडी (नितेश सेनी , संवाददाता ), मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट उपमंडल…

23 hours ago