मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),
सुंदरनगर उपमंड़ल की निहरी तहसील के अंतर्गत आने वाले मतयोग गांव के एक 24 वर्षीय युवक की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गादास पुत्र डाहडू राम गांव मतयोग डाकघर बराखडी तहसील निहरी अन्य लोगों के साथ रास्ते से जा रहा था की अचानक भूस्खलन होने से वह इसकी चपेट में आ गया। मलबे में दबने से दुर्गादास को अन्य लोगों ने मलबे से बाहर निकाल उपचार के लिए निहरी अस्पताल ले जाया गया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, लेकिन जयदेवी के समीप उसने दम तोड़ दिया। मृतक दुर्गादास परिवार का इकलौता चिराग था और चार बहनों का भाई था। मृतक अपने पीछे बूढे-माता पिता को छोड़ गया है। चारों बहनों के विवाह हो गए है।सूचना मिलते ही निहरी पुलिस चौकी से टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। दुर्गम क्षेत्र होने के कारण पुलिस को भी मौके ओर पहुंचने में वक्त लग रहा है। मृतक का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाने उपरांत परिजनों के सपुर्द किया जाएगा। वीरवार शाम करीब 6 बजे मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…