भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
जय कृष्ण गिरी पब्लिक हाई स्कूल भरमौर में नौवाँ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया | स्कूल के प्रधानाचार्य राजीव शर्मा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि हर साल योग दिवस के लिए एक अलग थीम निर्धारित की जाती है | इस साल 2023 में योग दिवस की थीम वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड वन हैल्थ रखी गई है | इस थीम को आयुष मंत्रालय ने चुना है | इसमें बच्चों के अभिभावकों ने भी ने बढ़ चढ़ कर रुचि दिखाई व मिलकर योग भी किया | स्कूल के प्रधानाचार्य ने इस मौके पर बच्चों को इस नौवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी और कहा कि इस आधुनिक दौर में योग के लिए समय अवश्य देना चाहिए | आये दिन हमारे खान पान व वातावरण में हुए बदलाव से अनेकों बिमारियाँ पनप रही है | उनके निपटने के लिए शरीर को स्वस्थ रखना होगा, जिसमें योग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है | इस मौके पर स्कूल संचालिका सावित्री गुलेरिया व स्कूल का स्टाफ भी मौजूद रहा |
विकास शर्मा ब्यूरो चीफ शिमला। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का 62वां जन्मदिवस…
ब्यूरो रिपोर्ट कुल्लू कुल्लू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में एक युवक और एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश में निजी कंपनी Nayara Energy के पेट्रोल पंपों पर ईंधन की…
ब्यूरो रिपोर्ट। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने पंचायतों के विभाजन, सृजन और पुनर्गठन से जुड़े उन…
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), रिज मैदान, शिमला में बाबा साहेब डॉ. भीमराव…
ब्यूरो रिपोर्ट नाहन जिला सिरमौर के नाहन के समीप शंभुवाला में बुधवार देर रात एक…