निरमंड (लीला चन्द जोशी/संवाददाता),
निरमंड की कोट पंचायत के युवा मंडल एवं आस्था स्वयं सहायता समूह बगना द्वारा अंतराष्ट्रीय योग दिवस गांव बगना में योग शिविर का आयोजन किया। योग शिविर की भारत सरकार द्वारा जारी थीम ‘वसुधैव कुटुंबकम के लिए योग’ है। वसुधैव कुटुंबकम का अर्थ है-धरती ही परिवार है। इस थीम से तात्पर्य धरती पर सभी लोगों के स्वास्थ्य के लिए योग की उपयोगिता से है। इस योग शिविर में भारत स्वाभिमान संस्था के जिला प्रभारी रुकम राम विशेष रूप से उपस्तिथ रहे। इन्होनें उपस्थित सभी लोगों को विभिन्न प्रकार के योगा करवा कर इन्हे अपनी निजी जिंदगी में रोजाना दिनचर्या बनाने का आव्हान भी किया व योग के जरिये स्वस्थ रहने की कामना भी की। जिला प्रभारी रुकम राम पिछले कई वर्षों से योग के क्षेत्रों में गांव गांव में इस तरह के शिविर का आयोजन करते आ रहे है। इस शिविर में युवा मंडल प्रधान एम एस सहगल, कोषध्यक्ष कैलाश, गंगा राम, दीपक व स्वयं सहायता समूह के साथ साथ गांव के छोटे बच्चों व अन्य लोगों ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…