भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),
आयुष विभाग भरमौर के तत्वावधान अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन चौरासी परिसर भरमौर में किया गया। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने के लिए आयुष विभाग भरमौर ने लोगों को लगातार योग से जोड़ने का काम भी किया व एक घंटा रोजना योग करने की सलाह भी दी जिससे की भागदौड की जिंदगी में आप खुद को व अपने परिवार को रोगमुक्त रख सकते हैं व लोगों को करो योग व रहो निरोग की भी सलाह दी। शिविर में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान व स्थानीय विधायक डॉ. जनक राज ने भी भाग लिया। आयुष विभाग के आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट राजेंद्र, बलवान और अनिल ने उपस्थित लोगों को योगा अभ्यास करवाया। इसके अलावा चौरासी रिवाइवल कमेटी भरमौर के प्रधान मोहर सिंह राजपूत ने भी योगा के बहुमूल्य टिप्स दिए। शिविर के दौरान लोगों को योगा को अपनी दिनचर्या में अपनाने को प्रेरित किया गया। योग तन, मन व आत्मा की शांति के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण है। योग के माध्यम से व्यक्ति शारीरिक व मानसिक तौर पर पूर्णता स्वस्थ रहता है। इसलिए 21 जून को पूरे विश्व में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। विधायक एवं जनजातीय सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष डॉ. जनक राज ने लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि वह अपने जीवन में योग को अपनाएं और निरोग्य व स्वस्थ जीवन व्यतीत करें। शिविर में स्कूली छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर आयुष विभाग के डाक्टर सुखविंदर सिंह, तहसील कल्याण अधिकारी विकास पखरेटिया सहित अन्य गणमान्य लोग व मिडिया कर्मी भी मौजूद रहे।
ब्यूरो रिपोर्ट कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र के गंदड़ गांव में पशु चोरी का…
ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मानपुरा थाना क्षेत्र के चनालमाजरा में…
ब्यूरो रिपोर्ट चौपाल। जिला शिमला के चौपाल वन प्रभाग में ड्यूटी के दौरान एक महिला…
ब्यूरो रिपोर्ट। चंबा। जिला चंबा में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई…
ब्यूरो रिपोर्ट रामपुर। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय (पोक्सो), किन्नौर स्थित रामपुर ने नाबालिगा से…
ब्यूरो रिपोर्ट रोहड़ू, 1 अक्तूबर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू आज रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र के…