(ब्यूरो रिपोर्ट),
एनएचपीसी पार्बती जलविद्युत परियोजना चरण -II के सभी कार्यस्थलों क्रमश: नगवाईं परिसर, मणिकरण परिसर तथा सैंज परिसर में आज 9वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया I इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का का थीम “वसुधैव कुटुम्बकम के लिए योग” है। नगवाईं कार्यालय परिसर मेंआयोजित योग दिवस कार्यक्रम में परियोजना प्रमुख श्री निर्मल सिंह सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों व बच्चों ने भाग लिया I इस अवसर पर प्रशिक्षित योग विशेषज्ञ ने दैनिक जीवन में अति उपयोगी योग तथा प्राणायामों का अभ्यास करवाया I योग से दैनिक जीवन मे तनाव को कम करने मे मदद मिलती है तथा नकारात्मक विचारों को नियंत्रित किया जा सकता है । उन्होने योग का महत्व बताते हुए कहा कि इसके माध्यम से व्यक्ति और समाज को आरोग्य रखा जा सकता हैं I योग अभ्यास के दौरान उन्होने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रोटोकॉल से संबन्धित विभिन्न सूक्ष्म व्यायाम, आसन, प्राणायाम तथा मुद्राओं का अभ्यास कराया तथा होने वोले लाभों की जानकारी दी I
शिमला (विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए…
नाहन (संध्या कश्यप , संवाददाता ), कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, बंगलुरू (कर्नाटक) में 24 से 26…
सोलन (नरेंद्र कुमार , संवाददाता ), भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संदीपनी भारद्वाज ने सोलन नगर निगम…
ददाहू (हेमंत चौहान , संवादददाता ), आज दिनांक 31 मार्च 2026 को RVN स्कूल के…
शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…
नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…