मुख्य समाचार

भरमौर : जन-जातीय क्षेत्र भरमौर में स्थापित होंगे 16 नये बीएसएनएल के 4जी टावर

भरमौर (महिंद्र पटियाल/संवाददाता),

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी भरमौर नरेंद्र कुमार चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को उनके कार्यालय कक्ष में 4जी कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए भरमौर क्षेत्र में स्थापित किए जाने वाले नए 16 बीएसएनल टावरों की एफआरए क्लेरेंस को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने बैठक में निगम के अधिकारियों को वन विभाग से समन्वय स्थापित कर जल्द से जल्द एफआरए क्लीयरेंस प्रक्रिया संबंधित औपचारिकताओं को पूर्ण करने के निर्देश दिए ताकि टावर स्थापित करने की प्रक्रिया को शुरू किया जा सके। भारत संचार निगम लिमिटेड के प्रदेश परिमंडल के मुख्य महाप्रबंधक जेएस सहोता ने कहा कि भरमौर क्षेत्र में नेटवर्क सुविधा को बेहतर बनाने के लिए नए टावर स्थापित किए जा रहे हैं। एडीएम नरेंद्र  कुमार चौहान ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र भरमौर में 16 नए टावर स्थापित किए जाने हैं जिसमें से तीन टावर के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने विभाग को श्री मणिमहेश यात्रा से पहले गौरीकुंड व धनछो क्षेत्र में टावर स्थापित करने को निर्देशित किया। नरेंद्र चौहान ने कहा कि टावर स्थापित होने से मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों को हाई स्पीड इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि इंटरनेट की बेहतर सुविधा होने से स्थानीय लोगों और क्षेत्र में आने वाले पर्यटकों को भी बेहतर इंटरनेट सुविधा उपलब्ध रहेगी। उन्होंने कहा कि इस सुविधा से विशेषकर श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान जहां नेटवर्क की दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा। इस अवसर पर वन मंडल अधिकारी नरेंद्र सिंह, उप महाप्रबंधक जगतम्बा प्रसाद, प्रधान महाप्रबंधक चरणदास और डिवीजन इंजीनियर दूरसंचार निर्मल सिंह पुल्लर सहित गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

11 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

12 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

13 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

14 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

19 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago