मुख्य समाचार

लाहौल : नशा व मादक पदार्थ के संदर्भ में जिम हॉल उदयपर में बैठक आयोजित  

केलांग (रंजीत लाहौली/संवाददाता),

आज जनाव पुलिस अधीक्षक जिला लाहौल-स्पिति मंयक चैधरी (IPS) की अध्यक्षता में विशेष अभियान नशा व मादक पदार्थ के संदर्भ में जिम हॉल उदयपर में एक मीटिंग का आयोजन किया गया। मीटिंग में एसडीएम साहव उदयपुर केशव राम (HAS) , महिला मण्डल ग्राम पंचायत उदयपुर व महिला मण्डल ग्राम पंचायत मडग्रां (आहत, नामू, चारु, कौराकी, रतौली, सलपट) तथा थाना क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत आने वाली सभी पंचायतों के प्रधानों/प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिसमें पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मीटिंग में उपस्थित सदस्यों व पंचायत प्रतिनिधियों को नशे, मादक पदार्थ से युवा वर्ग पर होने वाले दुष्प्रभावों के बारे अवगत करवाया व साथ ही साथ CYBER CRIME आदि के बारे में भी चर्चा करी गई। पुलिस अधीक्षक महोदय ने सभी ग्राम पंचायत प्रधानों, महिला मण्डल के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार में आने बाले सभी MIGRANT LABOUR का थाना में पंजीकरण सुनिश्चित करें व पुलिस अधीक्षक महोदय ने मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों से एक बार पुनः आग्रह किया कि वे अपने क्षेत्राधिकार में होने वाले मादक पदार्थों व नशे से संवधित सुचनाओं के वारे व्यक्तिगत तौर पर उन्हें या प्रभारी थाना उदयपुर को बतलायें ताकि समाज में बढ़ रहे नशे की रोकथाम की जा सके। इसके अलावा एसडीएम साहव उदयपुर ने भी मीटिंग में उपस्थित सभी सदस्यों का संबोधन किया व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा दिये गये निर्देशों की पालना करने का आग्रह किया।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

10 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

11 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

11 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

13 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

18 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago