मुख्य समाचार

मंडी : मनोहर हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन कर राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से करवाई जाए जांच

मंडी (नितेश सैनी/संवाददाता),

चंबा के सलूणी में मनोहर हत्याकांड में फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन व आरोपी की जांच राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी से करवाई जाए। विश्व हिंदू परिषद ज़िला सुंदरनगर अध्यक्ष रोहताश वर्मा व अन्य सदस्यों ने एसडीएम सुंदरनगर को ज्ञापन सौंप यह मांग उठाई। विश्व हिंदू परिषद के मुख्य कार्यकर्ता रमेश परमार ने कहा की कुछ समय से पूरे प्रदेश में इस्लामिक जेहादी कट्टरता बढ़ती जा रही है योजनापूर्वक हिन्दुओं पर हमले किए जा रहे है। देवभूमि को रक्तरंजित करने की ओर जेहादी प्रवृति के लोग दिन रात लगे हुए हैं। चंबा जिला के सलूणी क्षेत्र में हिंदू युवक मनोहर की नृशंस हत्या इसका ताज़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा की जिस अमानवीय तरीके से मनोहर के शरीर के कई टुकड़े किए गए हैं, वह मानवता को शर्मशार करने वाला कृत्य था, ऐसा कार्य तो जानवर भी नहीं करते हैं, इस कृत्य की जितनी अधिक भर्त्सना की जाए उतनी कम हैं। इसके साथ ही रमेश परमार ने कहा की प्रदेश के बाहर से आने वाले लोगों का पंजीकरण कानूनी व्यवस्था द्वारा सुनिश्चित हो। हर गांव, कस्बों, उपमंडल व जिला मुख्यालय पर मुसलमान महंगी दुकाने और घर लेकर रह रहे हैं जबकि आय के साधन का कोई पता नहीं हैं। इन मामलों की आयकर विभाग और प्रदेश सरकार की जांच एजेंसीयों के माध्यम से इनके आय के स्त्रोत का पता लगाया जाए। उन्होंने कहा की हिमाचल में मनोहर जैसा हत्याकांड ना हो इसके लिए आवश्यक हैं की इन जेहादी मानसिकता वाले लोगों पर प्रदेश सरकार और केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसी (NIA) समय रहते कड़ी कारवाई करें।

Himachal Darpan

Recent Posts

कोटखाई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नशे और अवैध हथियारों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

शिमला ( विकास शर्मा , ब्यूरो चीफ ), जिला शिमला पुलिस द्वारा नशा तस्करी के…

8 hours ago

सिरमौर में वाहनों की पासिंग और ड्राइविंग टेस्ट का शेड्यूल जारी

नाहन ( संध्या कश्यप ,संवादददाता ), हिमाचल प्रदेश के परिवहन विभाग ने जिला सिरमौर के…

10 hours ago

तेंदुए को पकड़ने ले लिए लगाया टूटा पिंजरा

ऊना (अक्की रत्तन ,संवाददाता ), चिंतपूर्णी विधान सभा की डूहल बटवाला पंचायत राडा पेड़ा गांव…

10 hours ago

“हिमाचल में चुनावी बिगुल: 15 मई के बाद पंचायत व निकाय चुनाव“

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में पंचायत और शहरी निकाय चुनावों को लेकर प्रक्रिया ने रफ्तार…

12 hours ago

“एंट्री टैक्स के विरोध में उबाल: हाईवे जाम, 31 मार्च से पंजाब-हिमाचल एंट्री प्वाइंट बंद करने की चेतावनी”“

ब्यूरो रिपोर्ट। पंजाब में स्टेट एंट्री टैक्स के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा…

16 hours ago

HRTC चालक पर हमला, कर्मचारियों में रोष; सख्त कार्रवाई की मांग

निशेष शर्मा राजगढ़। हिमाचल प्रदेश के राजगढ़ क्षेत्र के चूरवाधार मार्ग पर हिमाचल पथ परिवहन…

1 day ago