मुख्य समाचार

सिरमौर : नोडल क्लब के लिए युवा क्लब एवं मंडल 30 जून तक करें आवेदन

 ददाहू (हेमंत चौहान/संवाददाता),

जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी सिरमौर रमा शर्मा ने बताया कि विभाग द्वारा सिरमौर जिला में नोडल क्लबों का गठन किया जा रहा है, जिसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून निर्धारित की गई। इच्छुक युवा मंडल एवं क्लब निर्धारित तिथि तक जिला युवा सेवाएं एवं खेल अधिकारी कार्यालय नाहन में जरूरी दस्तावेजों के साथ अपने आवेदन जमा करवा सकते हैं।  उन्होंने बताया कि युवा सेवाएं एवं खेल विभाग द्वारा वर्ष 2023-25 के लिए नोडल क्लब योजना लिए ज़िले के नाहन, पांवटा, शिलाई, संगड़ाह, पच्छाद, तथा राजगढ़ विकास खण्डों के लिए नोडल क्लबों का गठन किया जाना है जिनका कार्यकाल 31 जुलाई 2025 तक रहेगा। उन्होंने बताया कि इन खण्ड़ों के इच्छुक युवा क्लब, मण्डल अपने-अपने क्लब के पंजीकरण प्रमाण पत्र की सत्यापित प्रति, क्लब अथवा मण्डल द्वारा गत तीन वर्षों में किए गए उत्कृष्ट कार्यों (विषेशकर वर्ष 2020-23) के समस्त प्रमाण पत्रों की सत्यापित छायाप्रतियां अपने आवेदन पत्र के साथ ज़िला युवा सेवा एवं खेल अधिकारी, चम्बा मैदान खेल परिसर, नाहन के कार्यालय में 30 जून तक जमा करवाना सुनिश्चित बनायें। चयन में आवेदक युवा क्लबों, मण्डलों की युवा सेवा एवं खेल विभाग की गतिविधियों में सक्रियता प्रतिभागिता को प्राथमिकता प्रदान की जाएगी। विभाग द्वारा एक-एक युवा मण्डल प्रति विकास खण्ड का चयन किया जाएगा, जिसमें दो वर्ष की अवधि के लिए सम्बन्धित विकास खण्ड का नोडल क्लब चयनित किया जाएगा।

Himachal Darpan

Recent Posts

हिमाचल में मानसून से 3,220 करोड़ से अधिक का नुकसान, 373 लोगों की मौत

ब्यूरो रिपोर्ट हिमाचल प्रदेश में इस वर्ष मानसून अवधि के दौरान भारी बारिश, बादल फटने,…

2 hours ago

हिमाचल में 29 सितंबर तक बारिश का दौर, 30 सितंबर से मौसम साफ होने की संभावना;

ब्यूरो रिपोर्ट किन्नौर। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के…

21 hours ago

बाल कटवाने गया था अरुण कुमार, फिर कहां हुआ गायब? CCTV में दिखा आखिरी बार, अब तलाश में जुटे परिजन

ब्यूरो रिपोर्ट। ज्वालामुखी। गुम्मर निवासी अरुण कुमार के अचानक लापता होने का मामला सामने आया…

23 hours ago

किन्नौर की चोटियों पर सीजन की पहली बर्फबारी, हिमाचल में बारिश का अलर्ट; सिरमौर में ऑरेंज चेतावनी

ब्यूरो रिपोर्ट मौसम विभाग के शिमला केंद्र के अनुसार, प्रदेश में 29 सितंबर तक कई…

2 days ago

सरकारी CBSE स्कूलों में शिक्षक भर्ती पर हाईकोर्ट का अहम फैसला, CTET पास अभ्यर्थी भी पात्र

ब्यूरो रिपोर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सरकारी सीबीएसई स्कूलों में शिक्षकों की नियुक्ति को…

2 days ago

घास काटते समय ढांक से गिरी 60 वर्षीय बीना देवी, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

ब्यूरो रिपोर्ट चंबा। जिला चंबा की ग्राम पंचायत रजेरा के कैथारी भूई गांव में घास…

2 days ago